Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एशिया कप 2025: भारत-पाकिस्तान की संभावित तीन भिड़ंतों से गरमाएगा टूर्नामेंट,  शेड्यूल जारी

27 July, 2025

विवादों और राजनीतिक तनावों के बीच क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने 26 जुलाई को एशिया कप 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है, और इसके अनुसार भारत और पाकिस्तान की बहुप्रतीक्षित भिड़ंत 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगी।

दोनों टीमें ग्रुप A में हैं, जिसमें यूएई और ओमान भी शामिल हैं। भारत अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगा, जबकि 19 सितंबर को ओमान से भिड़ेगा।

भारत-पाकिस्तान की संभावित तीन टक्करें

  • ग्रुप स्टेज: 14 सितंबर (भारत बनाम पाकिस्तान)
  • सुपर फोर: 21 सितंबर को दोनों टीमें फिर आमने-सामने आ सकती हैं
  • फाइनल: अगर दोनों टीमें सुपर फोर के बाद फाइनल तक पहुंचती हैं, तो 28 सितंबर को तीसरी बार भिड़ंत संभव है

टूर्नामेंट के आयोजन स्थल और कारण

हालांकि बीसीसीआई एशिया कप 2025 का आधिकारिक मेजबान है, लेकिन यह टूर्नामेंट यूएई में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के कारण दोनों देशों ने 2027 तक केवल तटस्थ स्थानों पर खेलने पर सहमति व्यक्त की है। इसी कारण यूएई को मेज़बानी दी गई।

एशिया कप 2025 का पूरा कार्यक्रम (भारत से संबंधित):

ग्रुप स्टेज:

  • 10 सितंबर: भारत बनाम यूएई
  • 14 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान
  • 19 सितंबर: भारत बनाम ओमान

सुपर फोर (संभावित मुकाबले):

  • 21 सितंबर: A1 बनाम A2 (भारत बनाम पाकिस्तान की संभावना)
  • 23 सितंबर: A2 बनाम B1
  • 24 सितंबर: A1 बनाम B2
  • 25 सितंबर: A2 बनाम B2
  • 26 सितंबर: A1 बनाम B1

फाइनल:

  • 28 सितंबर: टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला

टूर्नामेंट के सभी मैच दुबई और अबूधाबी में खेले जाएंगे। 19 मुकाबलों वाले इस टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम को 17 खिलाड़ियों के साथ हिस्सा लेने की अनुमति दी गई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.