Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

Latest Posts

Summer Express - भीषण आग में विधायक रिश्तेदार घर में युवती की मौत

भीषण आग में विधायक रिश्तेदार घर में युवती की मौत

जालंधर। पंजाब के जालंधर शहर के न्यू विजय नगर इलाके में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां कांग्रेसी विधायक बिक्रम चौधरी के रिश्तेदार की कोठी में अचानक आग लग गई। इस हादसे में घर के भीतर मौजूद 30 वर्षीय युवती की जिंदा जलने से मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक और...
Read more
Summer Express - अक्षय कुमार के काफिले की कार पलटी, ऑटो टक्कर में दो घायल

अक्षय कुमार के काफिले की कार पलटी, ऑटो टक्कर में दो घायल

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के काफिले में शामिल एक एस्कॉर्ट कार सोमवार रात मुंबई में सड़क हादसे का शिकार हो गई। यह दुर्घटना जुहू इलाके में हुई, जहां एक ऑटो रिक्शा से टक्कर के बाद काफिले की कार पलट गई। हादसे में दो लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें उपचार के लिए...
Read more
Summer Express - Post Office FD: ₹2 लाख निवेश पर 5 साल में पाएं ₹89,990 तक ब्याज

Post Office FD: ₹2 लाख निवेश पर 5 साल में पाएं ₹89,990 तक ब्याज

नई दिल्ली।  आज के समय में जहां कई बड़े बैंकों ने सावधि जमा (FD) की ब्याज दरों में कटौती की है, वहीं भारतीय डाकघर (Post Office) निवेशकों को आकर्षक रिटर्न दे रहा है। सरकारी गारंटी और बेहतर ब्याज दरों के कारण यह सुरक्षित निवेश के लिए बेहतरीन विकल्प बन गया है। Post Office Time Deposit...
Read more
Summer Express - MCX-Comex Gold Rate: सोना-चांदी की कीमतें ऑल टाइम हाई, 10 ग्राम सोना हुआ महंगा

MCX-Comex Gold Rate: सोना-चांदी की कीमतें ऑल टाइम हाई, 10 ग्राम सोना हुआ महंगा

नई दिल्ली।  सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग और अमेरिका की ओर से नए टैरिफ की चेतावनी के बीच सोना और चांदी लगातार नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहे हैं। वायदा बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन दोनों की कीमतें ऑल टाइम हाई पर पहुंचीं। खबर लिखे जाने तक घरेलू बाजार में 10 ग्राम सोने...
Read more
Summer Express - नेशनल मॉल में ट्रंप-एपस्टीन विवाद उभरा, 10 फुट ऊंची रेप्लिका ने खींचा ध्यान

नेशनल मॉल में ट्रंप-एपस्टीन विवाद उभरा, 10 फुट ऊंची रेप्लिका ने खींचा ध्यान

नई दिल्ली। अमेरिका की राजनीति में एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप और जेफरी एपस्टीन के पुराने रिश्तों को लेकर बहस तेज हो गई है। वॉशिंगटन डीसी के नेशनल मॉल पर एक एक्टिविस्ट ग्रुप ने 10 फुट ऊंची रेप्लिका स्थापित की है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यह इंस्टॉलेशन ट्रंप के नाम...
Read more
Summer Express - घने कोहरे से लुधियाना बेहाल, 22–23 जनवरी को आंधी-बारिश की चेतावनी

घने कोहरे से लुधियाना बेहाल, 22–23 जनवरी को आंधी-बारिश की चेतावनी

लुधियाना । पंजाब की औद्योगिक नगरी लुधियाना में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। दिन और देर रात छाए घने कोहरे ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है, जिससे आमजन के साथ-साथ वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दृश्यता कम होने के कारण सुबह और रात के...
Read more
Summer Express - कगारी द्वीप पर कनाडाई युवती मृत, डिंगो हमले की आशंका

कगारी द्वीप पर कनाडाई युवती मृत, डिंगो हमले की आशंका

कगारी  | ऑस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कगारी द्वीप (पूर्व में फ्रेजर आइलैंड) पर एक 19 वर्षीय कनाडाई युवती की रहस्यमयी मौत से हड़कंप मच गया है। युवती का शव कगारी के पूर्वी तट पर समुद्र किनारे मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में शरीर पर जंगली कुत्तों (डिंगो) के...
Read more
Summer Express - भारत के पिनाका रॉकेट सिस्टम की वैश्विक गूंज, आर्मेनिया को रवाना हुई पहली खेप

भारत के पिनाका रॉकेट सिस्टम की वैश्विक गूंज, आर्मेनिया को रवाना हुई पहली खेप

नई दिल्ली। भारत ने रक्षा निर्यात के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को महाराष्ट्र के नागपुर स्थित एक निर्माण इकाई से आर्मेनिया के लिए पिनाका गाइडेड मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम की पहली खेप को हरी झंडी...
Read more
Summer Express - हरियाणा में बदला मौसम, हिसार में ठंड से दो मौतें

हरियाणा में बदला मौसम, हिसार में ठंड से दो मौतें

हिसार। हरियाणा में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। प्रदेश के छह जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया है, जिसे मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में वर्षा के संकेत के रूप में देखा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, यह बदलाव तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों...
Read more
Summer Express - द्वारका एक्सप्रेसवे मेट्रो पर राजनीति तेज, मंत्री को सौंपा ज्ञापन

द्वारका एक्सप्रेसवे मेट्रो पर राजनीति तेज, मंत्री को सौंपा ज्ञापन

गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ-साथ मेट्रो कॉरिडोर विकसित करने की मांग लगातार जोर पकड़ती जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को द्वारका एक्सप्रेसवे गुरुग्राम डेवलपमेंट एसोसिएशन ने छह हजार से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय योजना, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह को ईमेल के माध्यम...
Read more
1 … 715 716 717 718 719 … 1,318

Trending

पंजाब की सियासत में तीन क्षेत्रों के अलग-अलग समीकरण, 2027 में बहुकोणीय मुकाबले के आसार

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की राजनीतिक बिसात बिछने लगी है। राज्य की राजनीति में आम आदमी पार्टी (आप), कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अपनी-अपनी ताकत बढ़ाने में जुटे हैं। इस बार मुकाबला केवल सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नहीं रहने वाला। अकाली दल...

पंजाब स्वास्थ्य विभाग में 11 को मिली नौकरी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर ने सौंपे नियुक्ति पत्र

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के 11 उम्मीदवारों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए ईमानदारी, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ सेवाएं निभाने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य विभाग...

मोहाली में नशा और हथियारों की अवैध तस्करी का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों के संपर्क में रहकर नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। सीआईए स्टाफ खरड़ की टीम ने फिरोजपुर जिले के चार युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच आधुनिक पिस्तौल, 100 ग्राम हेरोइन, एक लाख...

दिल्ली में ‘नमो यमुना रिवर सफारी’ शुरु, यमुना की सैर अब 500 रु में

समर न्यूज | नई दिल्लीदिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को ‘नमो यमुना रिवर सफारी’ की शुरुआत की गई। केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोनिया विहार में इस सेवा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा भी मौजूद...

शहर के कचरे में 40%बढ़ौतरी, बढ़ा कूड़े का बोझ

मेयर ने कूड़ा उठाने के दिए निर्देश, बोलीं- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज दिवाली के बाद शहर में कूड़े का बोझ बढ़ गया है। सामान्य दिनों में करीब 1100 मीट्रिक टन कूड़ा पैदा होता है, लेकिन दिवाली के दौरान इसमें 35 से 40 फीसदी तक इजाफा हो जाता है। ऐसे में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.