Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

Latest Posts

‘पैसे और प्रभाव के दम पर लड़कियों पर अत्याचार’, बृजभूषण पर विनेश का हमला  

Summer express,जींद । जुलाना से कांग्रेस विधायक और अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। जींद में कांग्रेस संगठन की बैठक के दौरान मीडिया से बातचीत में विनेश ने बृजभूषण पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें...
Read more

परचून की दुकान पर लूट का आरोप, विरोध करने पर परिवार से मारपीट का दावा

Summer express पलवल (सुंदर कुंडू)। पलवल जिले के सिकंदरपुर गांव में परचून की दुकान पर कथित लूट और इसके बाद मारपीट का मामला सामने आया है। गांव निवासी श्यामवीर ने अपने ही गांव के गौरव पर दुकान में घुसकर हथियार दिखाने और करीब 5 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। घटना के बाद दोनों...
Read more

रेवाड़ी जंक्शन का जीएम ने किया निरीक्षण, सफाई और पार्किंग व्यवस्था पर जताई नाराजगी

Summer express ,रेवाड़ी । उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने बुधवार को रेवाड़ी जंक्शन का विस्तृत निरीक्षण किया। महाप्रबंधक का पद संभालने के बाद यह उनका रेवाड़ी का पहला दौरा था। उन्होंने स्टेशन परिसर में साफ-सफाई, ट्रेनों के संचालन, यात्रियों की सुविधाओं और विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। महाप्रबंधक सुबह...
Read more

घर के बाहर बैठी 62 वर्षीय महिला को लगी गोली, काजीवाड़ा में मचा हड़कंप  

Summer express, अंबाला  | अंबाला के काजीवाड़ा इलाके में  देर रात घर के बाहर बैठी 62 वर्षीय महिला संतोष संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल हो गई। गोली महिला की जांघ को छूकर निकल गई। परिजन उसे तत्काल अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल...
Read more

मेडिकल कॉलेज में दो ट्रेनी महिला डॉक्टरों से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Summer express, सोनीपत  | खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय मेडिकल कॉलेज में रात दो ट्रेनी महिला डॉक्टरों के साथ कथित छेड़छाड़ और अभद्रता की अलग-अलग घटनाओं से हड़कंप मच गया। दोनों घटनाएं करीब आधे घंटे के अंतराल में हुईं। वारदात के बाद छात्रों ने कॉलेज परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए रात...
Read more

अंबाला रेलवे स्टेशन पर जल्द मिलेगा रेल कोच रेस्टोरेंट का अनुभव, 60-70 यात्री एक साथ कर सकेंगे भोजन

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला रेल मंडल यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार नए कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में रेलवे स्टेशनों पर रेल कोच रेस्टोरेंट, नए कैटरिंग स्टॉल और फूड वैन जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। रेल कोच रेस्टोरेंट के लिए ऑक्शन प्रक्रिया पूरी...
Read more

मुंडा खेड़ा में प्रवासी मजदूरों को बंधक बनाकर पीटने का आरोप, वीडियो वायरल

Summer express, बादली: बादली क्षेत्र के मुंडा खेड़ा गांव से प्रवासी मजदूरों के साथ कथित मारपीट और अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। एक प्रभावशाली परिवार पर चोरी का आरोप लगाकर मजदूरों को कमरे में बंधक बनाने, लाठी-डंडों से पीटने और प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। घटना से जुड़ा एक वीडियो...
Read more

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 13वें दिन जारी, निकाय मंत्री का पुतला फूंका

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर प्रदेशभर में सफाई कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 13वें दिन भी जारी रही। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। अंबाला में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए निकाय मंत्री विपुल गोयल की...
Read more

महेंद्रगढ़ में पुलिस मुठभेड़, छह मामलों में वांछित आरोपी पैर में गोली लगने से घायल

Summer express, महेंद्रगढ़। सीआईए महेंद्रगढ़ ने मंगलवार तड़के हत्या के प्रयास समेत कई आपराधिक मामलों में वांछित बाघोत निवासी सोमवीर को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। सोमवार रात गांव भालखी के पास हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के...
Read more

दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थाने के बाहर प्रदर्शन, शव लेने से इनकार

Summer express, रोहतक। दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार सुबह जींद से पहुंचे मृतका के मायके पक्ष ने सिविल लाइन थाने के बाहर प्रदर्शन किया। परिजनों ने पुलिस से पति छविकांत, सास सुशीला समेत चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सभी...
Read more
1 46 47 48 49 50 389

Trending

कालका चौक पर तैयार हुआ भव्य वामन द्वार, अंबाला की धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान को मिलेगी नई पहचान

summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला शहर के कालका चौक की पहचान अब भव्य वामन द्वार से भी होगी। शहर के प्रवेश मार्ग पर बनाया गया वामन द्वार पूरी तरह तैयार हो गया है। धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाने वाला यह द्वार शहर में आने वाले लोगों के लिए नया आकर्षण बनेगा। अंबाला में वामन...

हरियाणा के मीटर रीडर अनिल विज के आवास पहुंचे, नौकरी सुरक्षा समेत रखीं कई मांगें

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में बिजली मीटर रीडर अपनी मांगों को लेकर अंबाला पहुंचे। मीटर रीडरों ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के आवास के बाहर एकत्र होकर अपनी लंबित मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा। कर्मचारियों ने नौकरी की सुरक्षा, ठेका प्रथा समाप्त करने और उन्हें सीधे...

अंबाला में हाईवे पर CGC यूनिवर्सिटी की बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 35 छात्र बाल-बाल बचे

summer express ,अंकुर कपूर, अंबाला। दिल्ली-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहीदी स्मारक के पास सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। हाईवे पर छात्रों को चढ़ाने के लिए खड़ी CGC यूनिवर्सिटी मोहाली की बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक के पीछे चल रहा टेंपो ट्रैवलर भी...

पैसों के विवाद में 15-20 युवकों ने किया हमला :एक की टांग में गंभीर चोट, बाइक भी तोड़ी

summer express, फतेहाबाद। भूना मोड़ के पास  देर रात पैसों के लेनदेन के विवाद को लेकर 15 से 20 युवकों द्वारा मोटरसाइकिल सवार युवकों पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से युवकों पर हमला किया। इस दौरान हैप्पी नामक युवक गंभीर रूप से...

खारा बरवाला हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार: अब तक 6 पकड़े, SC/ST एक्ट की धारा जुड़ी

summer express, फतेहाबाद। थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रंजिश के चलते हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। नए आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में अब तक छह आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने जांच के दौरान मामले में एससी-एसटी एक्ट...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.