Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एशिया चैंपियनशिप से लौटे हरियाणा के खिलाड़ियों का खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया स्वागत

summer express , पंचकुला। जापान में आयोजित एशिया चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर लौटे हरियाणा के खिलाड़ियों का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर खेल मंत्री गौरव गौतम ने स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों को फूल मालाएं पहनाकर उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

खेल मंत्री ने कहा कि एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 85 पदक हासिल किए हैं। इनमें हरियाणा के खिलाड़ियों का योगदान भी उल्लेखनीय रहा। प्रदेश के खिलाड़ियों ने 14 स्वर्ण, 9 रजत और 9 कांस्य समेत कुल 32 पदक जीते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा की खेल प्रतिभा और क्षमता को एक बार फिर साबित किया है।

गौरव गौतम ने खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी प्रतियोगिता और प्रदर्शन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के साथ-साथ उनके माता-पिता, प्रशिक्षकों और खेल संस्थानों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने अभिभावकों और कोचों को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

खेल मंत्री ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों की उपलब्धियां प्रदेश की खेल नीतियों और योजनाओं के सकारात्मक परिणाम को दर्शाती हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, पौष्टिक डाइट, योग्य प्रशिक्षक और आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए जरूरी संसाधनों की कमी न हो।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की खेल संस्कृति में गांवों की अहम भूमिका रही है। प्रदेश के कई खिलाड़ी ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। सरकार का प्रयास है कि गांवों और छोटे शहरों में छिपी खेल प्रतिभाओं को भी उचित प्रशिक्षण और बेहतर सुविधाएं मिलें, ताकि वे बड़े मंचों पर प्रदेश और देश का प्रतिनिधित्व कर सकें।

गौरव गौतम ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की सफलता केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश और देश के लिए गौरव का विषय है। ऐसी उपलब्धियां युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं और उन्हें मैदान से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।

उन्होंने खिलाड़ियों से आगामी प्रतियोगिताओं के लिए इसी तरह मेहनत और समर्पण के साथ तैयारी जारी रखने का आह्वान किया। साथ ही भरोसा दिलाया कि सरकार खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग और प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलौहटा में हिमाचल की पहली बागवानी मोनो रेल शुरू, 25 लाख से तैयार हुआ 300 मीटर का ट्रैक

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया उद्घाटन, अन्य जिलों में भी विस्तार की तैयारी; सीएम सुक्खू के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया Summer express/मंडी, धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश में बागवानों को राहत देने की दिशा में एक नई पहल की गई है। मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल के पलौहटा गांव में प्रदेश की पहली बागवानी...

शिमला में सवर्ण पदयात्रा का जोरदार प्रदर्शन, सचिवालय के बाहर चक्का जाम…10 जनवरी को दिल्ली कूच का ऐलान

यूजीसी के नियम वापस लेने और सामान्य वर्ग आयोग के गठन की मांग, भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना Summer express/शिमला,संजू-: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गुरुवार को राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी की सवर्ण पदयात्रा पहुंचने के बाद माहौल गरमा गया।मनाली से करीब 600 किलोमीटर का सफर तय कर शिमला पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार...

मोगा में जनता फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका

Summer express, मोगा। मोगा के अकालसर रोड स्थित जनता फर्नीचर शोरूम में बुधवार देर शाम अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और शोरूम में रखा फर्नीचर समेत अन्य सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में लाखों रुपये का नुकसान होने की...

केरल में भारी बारिश का अलर्ट, कई पर्यटन स्थलों पर आवाजाही और गतिविधियों पर रोक

Summer express, तिरुवनंतपुरम। केरल में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनियों को देखते हुए राज्य सरकार ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए कई पर्यटन स्थलों पर सख्त पाबंदियां लागू करने के निर्देश दिए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एर्नाकुलम, त्रिशूर, मलप्पुरम और कोझिकोड सहित कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट...

कांस्टेबल के 800 पदों के लिए ग्राउंड टेस्ट 27 अक्टूबर से, कॉल लेटर डाउनलोड करना अनिवार्य

असंतुष्ट अभ्यर्थी उसी दिन दर्ज कराएं आपत्ति Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के 800 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया तेज हो गई है। इन पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (ग्राउंड टेस्ट) 27 अक्टूबर से शुरू होगी। भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को टेस्ट में अपनी शारीरिक क्षमता का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.