Facebook-f Youtube X-twitter

Latest Posts

निहरी में भूस्खलन से कच्चा मकान दबा..पांच लोग मलबे में फंसे

Mandi, 16 September जिले की निहरी तहसील में बीती रात भूस्खलन की चपेट में एक कच्चा मकान आ गया। हादसे में घर के पांच लोग मलबे के नीचे दब गए। राहत व बचाव कार्य के दौरान अब तक दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि एक महिला का शव बरामद हुआ है।...
Read more

मंडी में बारिश का कहर, सोन खड्ड ने मचाई तबाही ..कई वाहन बहे, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Mandi, Dharamveer  जिले के धर्मपुर उपमंडल में बीती रात भारी बारिश ने कहर बरपाया। देर रात करीब एक बजे सोन खड्ड उफान पर आ गई और विकराल रूप धारण कर लिया। अचानक आए जलप्रलय ने धर्मपुर बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई। तेज बहाव की चपेट में एचआरटीसी की बसें सहित...
Read more

हिमाचल मंत्रिमंडल ने 3,700 नए पदों और 100 स्कूलों को CBSE बोर्ड में शामिल करने की दी मंजूरी

Shimla, Sanju  हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देते हुए संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि मंत्रिमंडल ने अलग-अलग विभागों में 3 हजार 700 पद सृजित करने की मंजूरी...
Read more

15-16 सितंबर तक बरसात का अलर्ट, 19 के बाद बदलेगा मौसम का मिज़ाज?

Shimla, Sanju प्रदेश में मानसून का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान भी हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पूरे मानसून सीजन के दौरान अब तक प्रदेश में सामान्य से 43 फीसदी अधिक वर्षा हो चुकी है। बारिश से अब तक प्रदेश...
Read more

आरोपी एएसआई पंकज को एक दिन का रिमांड, मंगलवार दोपहर 3 बजे फिर होगी सुनवाई

Shimla, Sanju हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के चीफ़ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले में सीबीआई ने आरोपी एएसआई पंकज शर्मा को गिरफ़्तार किया है। सोमवार को पंकज को सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। सीबीआई ने पाँच दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन कोर्ट ने केवल एक दिन का ही रिमांड दिया। अब इस...
Read more

बरसात ने बिगाड़ी सड़क व्यवस्था, सेब-सब्ज़ी मंडियों तक पहुंचाना  बना मुश्किल -राकेश जम्वाल 

Shimla, Sanju  प्रदेश में लगातार बारिश के कारण कई जिलों में सड़कें बंद पड़ी हैं, जिससे किसानों और बागवानों को भारी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है। सेब और सब्ज़ियों जैसी फसलें मंडियों तक नहीं पहुंच पा रही हैं और मेहनत की कमाई बर्बाद होने के कगार पर है। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता...
Read more

सुक्खू कैबिनेट की बैठक शुरू, कई अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

Shimla, 15 September मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट बैठक शुरू हुई। बैठक में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह अनुपस्थित रहे।कैबिनेट की कार्यसूची में कई महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग में नई भर्तियों को मंजूरी दिए जाने की संभावना है। साथ ही, मुख्यमंत्री द्वारा 2025-26 के बजट में की गई घोषणाओं पर भी चर्चा हो सकती है। प्रदेश...
Read more

इंदौरा में 262 ग्राम हेरोइन मामला, पुलिस ने दूसरे तस्कर को पंजाब से दबोचा

Kangra, 15 September नशा तस्करों के खिलाफ जिला नूरपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। इंदौरा में हाल ही में 262 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ पकड़े गए आरोपी के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने उसके दूसरे साथी को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 11 सितम्बर...
Read more

राहत पैकेज मिलने के उपरांत पीएम मोदी के आशय अनुसार प्रदेश सरकार करे रेस्टोरेशन का कार्य

Mandi, Dharamveer हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा से हुए भारी नुकसान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश को 1500 करोड़ रुपये का राहत पैकेज जारी किया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि यह पैकेज उत्तराखंड से भी बड़ा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश की सुक्खू...
Read more

केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टमटा बोले – 20 सितंबर तक मनाली तक बहाल होगा फोरलेन

Mandi, Dharamveer बरसात से क्षतिग्रस्त हुए हिमाचल प्रदेश के फोरलेन और नेशनल हाईवे को फिर से पहले की तरह बहाल किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने 264 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टमटा ने रविवार को कीतरपुर-मनाली फोरलेन का निरीक्षण करने के...
Read more
1 220 221 222 223 224 289

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.