महिला आरक्षण पर सियासत तेज: हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा पर लगाए “नौटंकी और ड्रामा” के आरोप

Summer express/शिमला, संजू -:महिला आरक्षण को लेकर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन और रैलियां करने के बाद अब कांग्रेस ने पलटवार किया है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा के रुख को “नौटंकी और ड्रामा” करार देते हुए उसके इरादों पर सवाल खड़े किए हैं।

हाल ही में शिमला में भाजपा द्वारा आक्रोश रैली निकाली गई, जिसमें कांग्रेस पर महिलाओं के साथ विश्वासघात करने के आरोप लगाए गए। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि भाजपा खुद को महिलाओं की सबसे बड़ी हितैषी दिखाने की कोशिश कर रही है, जबकि हकीकत इससे अलग है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि भाजपा वास्तव में महिलाओं के हितों के प्रति गंभीर होती, तो अपने 46 साल के इतिहास में एक भी महिला को राष्ट्रीय अध्यक्ष क्यों नहीं बनाया गया।चौहान ने कहा कि महिला आरक्षण बिल को सबसे पहले 1997 में कांग्रेस सरकार द्वारा लोकसभा में पेश किया गया था, जिसका उस समय भाजपा ने विरोध किया था। उन्होंने यह भी कहा कि 2023 में जब यह बिल दोबारा लाया गया, तो सभी दलों ने इसे सर्वसम्मति से पास किया, लेकिन इसे तत्काल लागू नहीं किया गया और 2029 के लोकसभा चुनाव तक टाल दिया गया।

उनके अनुसार, भाजपा ने आगामी चुनावों को देखते हुए इस मुद्दे को फिर से उठाया है और डीलिमिटेशन व सीटों में बढ़ोतरी जैसे विषयों को जोड़कर इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश की है। चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा को पहले से ही पता था कि इस बिल को पास कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत की जरूरत होती है, जो उसके पास नहीं है, बावजूद इसके वह इसे चुनावी फायदे के लिए इस्तेमाल कर रही है।उन्होंने यह भी कहा कि शिमला में हुए भाजपा के प्रदर्शन में पहली बार महिलाओं को मंच पर प्रमुखता दी गई, जो पहले कभी देखने को नहीं मिला। उनके मुताबिक, यह केवल सहानुभूति हासिल करने की कोशिश है, न कि महिलाओं को वास्तविक अधिकार देने की मंशा।

चौहान ने कांग्रेस का पक्ष रखते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने तीन महिलाओं को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, जबकि भाजपा ने दशकों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि यदि वह महिलाओं की इतनी बड़ी समर्थक है, तो उन्हें पार्टी के उच्च पदों पर स्थान क्यों नहीं दिया जाता।उन्होंने निष्कर्ष में कहा कि भाजपा का पूरा अभियान केवल चुनावी रणनीति का हिस्सा है और इसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना नहीं, बल्कि राजनीतिक लाभ हासिल करना है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.