Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा ध्यान भटकाने के लिए कर रही धरना राजनीति, महिला आरक्षण पर दोहरा रवैया:  सीएम  सुक्खू

Summer express/शिमला, संजू -:महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा द्वारा किए जा रहे धरना-प्रदर्शनों पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि पार्टी असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण बिल वर्ष 2023 में संसद से पारित हो चुका है और कांग्रेस ने इसका पूरा समर्थन किया था। उन्होंने याद दिलाया कि सोनिया गांधी ने राज्यसभा में इस बिल को समर्थन देकर पास करवाने में अहम भूमिका निभाई थी।

मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि जब बिल भाजपा सरकार के दौरान पास हुआ, तो अब तक इसे लागू क्यों नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा अब डीलिमिटेशन और सीटों की संख्या बढ़ाने का हवाला देकर इसे टाल रही है, जो उसकी नीयत पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हिमाचल भाजपा “हाथी के दांत खाने के और, दिखाने के और” वाली स्थिति में पहुंच गई है।सुक्खू ने आगे कहा कि जब प्रदेश में आपदा आई थी, तब भाजपा ने कोई धरना नहीं दिया। आरडीजी बंद होने के समय भी पार्टी खामोश रही और केंद्र द्वारा घोषित 1500 करोड़ रुपये की सहायता राशि लाने के लिए भी कोई आंदोलन नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अब केवल राजनीतिक लाभ के लिए मुद्दों को उछाल रही है और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इससे डरने वाली नहीं है और पूरी पार्टी खड़गे के साथ मजबूती से खड़ी है।कमला नेहरू अस्पताल के गायनी वार्ड को आईजीएमसी में शिफ्ट करने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए लिया गया है। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी में बेहतर इलाज उपलब्ध होगा, इसलिए इस मुद्दे पर अनावश्यक आंदोलन करना उचित नहीं है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.