पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की जयंती पर हिमाचल ने किया नमन

Chandrika
1 Min Read
Summer Express - पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की जयंती पर हिमाचल ने किया नमन

Shimla-हिमाचल प्रदेश में आज पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

वीरभद्र सिंह का जन्म 23 जून 1934 को हुआ था। वे छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और राज्य के विकास में उनका योगदान ऐतिहासिक रहा है। लाल बहादुर शास्त्री से प्रेरित होकर राजनीति में आए वीरभद्र सिंह ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों और रोजगार जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए।कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके राजनीतिक जीवन के विभिन्न पहलुओं को याद किया। उनका निधन 8 जुलाई 2021 को हुआ था, लेकिन आज भी उनकी राजनीतिक विरासत जीवित है।लोक निर्माण मंत्री और उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने भी श्रद्धांजलि दी और कहा कि वे अपने पिता के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराते हैं।कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल के निर्माता थे और उनका जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *