Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुंदरनगर में दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने डंडे से हमला कर मां की हत्या की

Summer express, सुंदरनगर। मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के जयदेवी क्षेत्र स्थित गहरी गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने कथित तौर पर घरेलू विवाद के दौरान अपनी मां पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में आरोपी का पिता भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 10 बजे गहरी गांव निवासी फागनु राम (61) और उसके बेटे खेमा राम (40) के बीच शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि आरोपी बेटे ने गुस्से में आकर डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आई मां पार्वती देवी (55) भी हमले की चपेट में आ गईं।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने डंडे से अपनी मां के सिर पर जोरदार वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हमले में पिता फागनु राम भी बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों सहित स्थानीय लोग स्तब्ध रह गए।

घटना की सूचना रात करीब 11 बजे बीएसएल थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल पिता को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका पार्वती देवी शिमला सचिवालय में कार्यरत थीं और परिवार सामान्य रूप से शिमला में रहता था। बताया जा रहा है कि इन दिनों मां-बेटा गांव स्थित अपने घर आए हुए थे, जबकि फागनु राम गांव में अकेले रहते थे।

पुलिस ने आरोपी खेमा राम को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहनता से जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

खुद करोड़ों का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया, डेवलपर्स से 1000 करोड़ की वसूली पर सख्ती दिखा रहा गमाडा

Summer express, मोनिका रावत , मोहाली l बिल्डरों और डेवलपर्स से 1000 करोड़ रुपये से अधिक की बकाया राशि की वसूली के लिए सख्त कार्रवाई की चेतावनी देने वाला ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) स्वयं नगर निगम मोहाली का करोड़ों रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया दबाए बैठा है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार कई...

मंडी में बाल सुरक्षा कानूनों पर पुलिस कर्मियों के लिए कार्यशाला आयोजित

Summer express, धर्मवीर, मंडी | मंडी में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बाल सुरक्षा और बाल अधिकार संरक्षण से जुड़े विभिन्न अधिनियमों और उनमें हुए बदलावों की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान किशोर न्याय अधिनियम-2015,...

धर्मशाला वन मंडल में जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला  | धर्मशाला वन मंडल के अंतर्गत जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। धर्मशाला शहर के समीप सराह और बनडी क्षेत्र में जंगलों में आग लगने के दो मामले सामने आए, जिन पर वन विभाग की टीम ने करीब साढ़े चार घंटे की कड़ी मशक्कत के...

हमीरपुर में निक्षय मित्रों ने 140 टीबी मरीजों को लिया गोद

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत हमीरपुर जिला में निक्षय मित्र लगातार आगे आ रहे हैं। सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों, निजी स्कूलों, एनजीओ और व्यापार मंडल ने 140 टीबी मरीजों को गोद लिया। आगामी छह महीने तक ये निक्षय मित्र मरीजों की देखभाल करेंगे और...

आईएचएम के विशेषज्ञों ने जेल कैदियों को सिखाए कुकिंग के गुर

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला कारागार में सजायाफ्ता कैदियों को भविष्य में स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक विशेष पहल की है। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर के सहयोग से कैदियों के लिए पांच दिवसीय कुकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.