Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम: एमएनसी कर्मचारी पूजा की मौत मामले में सामने आया लव ट्रायंगल, बहन ने जताई साजिश की आशंका

गुड़गांव | डीएलएफ फेज-3 थाना क्षेत्र के एक घर में फंदे से लटका मिला एमएनसी कर्मचारी पूजा का शव अब कई सवालों के घेरे में है। इस मामले में पुलिस की शुरुआती जांच के दौरान लव ट्रायंगल की कहानी सामने आ रही है। मृतका की बहन पूनम ने गंभीर आरोप लगाए हैं और मामले की गहराई से जांच की मांग की है।

7 साल के रिश्ते में था दरार, शादी के बाद बदल गया रवैया

पूनम के अनुसार, पूजा पिछले सात वर्षों से रौनक मलिक नामक युवक के साथ रिलेशनशिप में थी। लेकिन कुछ दिन पहले रौनक ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। इसके बाद से पूजा मानसिक तनाव में थी। पूनम ने पुलिस को बताया कि पूजा ने हाल ही में रौनक की शादी की तस्वीर को व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाकर “हैप्पी मैरिड लाइफ” लिखा था। यह दर्शाता है कि वह अंदर से पूरी तरह टूट चुकी थी।

व्हाट्सएप मैसेज और शायरी से मिले संकेत

पूजा ने अपनी बहन पूनम को मैसेज भेजकर संकेत दिए थे कि उसे नहीं लगता कि रौनक अब उससे शादी करेगा। इसके अलावा उसके कमरे में कई दर्द भरी शायरियां भी हाथ से लिखी मिलीं। पूनम ने पुलिस को बताया कि शनिवार को जब पूजा ने रौनक का स्टेटस लगाया और फिर फोन कॉल्स रिसीव नहीं किए, तो उन्हें शक हुआ कि कुछ अनहोनी हो सकती है। जब वह पुलिस के साथ कमरे में पहुंची, तो वहां शायरी से भरा एक पन्ना मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

परिवार को साजिश का शक, फंदे पर लटकने को लेकर सवाल

पूजा का शव बाथरूम के पास लटका मिला और वहीं एक सूटकेस भी रखा हुआ था। परिजनों को शक है कि पूजा की लंबाई को देखते हुए वह खुद से फंदे पर नहीं लटक सकती थी। इसलिए वह इस मौत को आत्महत्या नहीं बल्कि किसी साजिश का हिस्सा मान रहे हैं।

सड़े हुए शव से उठा मामला, अब पुलिस जांच में जुटी

घटना दो दिन पुरानी है, जब डीएलएफ फेज-3 थाना क्षेत्र में एक घर से बदबू आने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा खोलने पर एक युवती का सड़ा हुआ शव फंदे से लटका मिला। पहचान पूजा के रूप में हुई, जो दिल्ली की रहने वाली थी और गुड़गांव की एक मल्टीनेशनल कंपनी में टीम लीडर के पद पर कार्यरत थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मोबाइल फोन जब्त कर जांच शुरू की।

अब, मामले में लव ट्रायंगल और मानसिक तनाव जैसे पहलू सामने आने के बाद पुलिस विभिन्न एंगल से जांच कर रही है। परिजनों की मांग है कि इस मामले की निष्पक्ष और गहन जांच हो ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.