Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जमीन का सौदा कर 19 लाख की ठगी, रजिस्ट्री नहीं कराई; तीन के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, अंबाला। अंबाला शहर के पंजोखरा थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से जमीन बेचने के नाम पर 19 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जमीन का इकरारनामा करने के बाद आरोपियों ने किश्तों में लाखों रुपये ले लिए, लेकिन न तो तय समय पर जमीन की रजिस्ट्री कराई और न ही रकम लौटाई। बाद में उसी जमीन की रजिस्ट्री किसी अन्य व्यक्ति के नाम कर दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी बलबीर कौर, उनके बेटे परविंद्र सिंह निवासी गांव जिआन, जिला होशियारपुर तथा सचिन भल्ला निवासी श्याम नगर एक्सटेंशन, तिलक नगर (नई दिल्ली) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता नरेंद्र सिंह, निवासी राजा गार्डन, गांव बरनाला, ने पुलिस को बताया कि 12 जून 2025 को उन्होंने होशियारपुर जिले के गांव जिआन स्थित करीब सात कनाल जमीन 48 लाख रुपये में खरीदने का समझौता किया था। सौदे के तहत उन्होंने उसी दिन तीन लाख रुपये का चेक आरोपियों को दिया।

शिकायत के अनुसार, इसके बाद आरोपियों ने जमीन पर लोन होने का हवाला देते हुए 23 जून को 12 लाख रुपये की मांग की। नरेंद्र सिंह ने आरोपियों को अलग-अलग किश्तों में 7.50 लाख और 4.50 लाख रुपये भी दे दिए। बाद में आरोपियों ने चार लाख रुपये और मांगे। इस तरह शिकायतकर्ता से कुल 19 लाख रुपये ले लिए गए।

समझौते के मुताबिक जमीन की रजिस्ट्री 12 अक्टूबर तक होनी थी, लेकिन आरोपियों ने हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर रजिस्ट्री टाल दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह तय तारीख पर रजिस्ट्री कराने के लिए पूरी राशि लेकर होशियारपुर तहसील पहुंचा, लेकिन आरोपी वहां नहीं आए। बाद में उन्होंने पैसे लौटाने का आश्वासन देते हुए चेक दिए, लेकिन बैंक में प्रस्तुत करने पर सभी चेक बाउंस हो गए।

शिकायतकर्ता ने आरोपियों को कानूनी नोटिस भी भेजा, लेकिन न तो रकम वापस की गई और न ही जमीन की रजिस्ट्री कराई गई। आरोप है कि 9 मार्च 2026 को आरोपियों ने आपसी मिलीभगत से वही जमीन किसी तीसरे व्यक्ति के नाम रजिस्टर्ड करा दी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.