Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दो बच्चों को मृत छोड़ पिता ने लगाई फांसी, पत्नी का सुराग नहीं  

Summer express, फरीदाबाद। ओमेक्स स्थित बीपीएल फ्लैट में मंगलवार सुबह एक ही परिवार के तीन लोगों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 38 वर्षीय सुनील ने कथित तौर पर अपने दो मासूम बेटों को जहरीला पदार्थ देने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से उसकी पत्नी मधु लापता है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान महेंद्रगढ़ जिले के गांव खोड़ान निवासी सुनील पुत्र अमर सिंह के रूप में हुई है। वहीं, मृत बच्चों की पहचान 10 वर्षीय रोहित और 6 वर्षीय मोहित के रूप में हुई है। दोनों बच्चे सुनील की पत्नी मधु के पहले विवाह से थे।

जानकारी के मुताबिक, सुनील ने करीब चार वर्ष पहले मधु से प्रेम विवाह किया था। मंगलवार सुबह फ्लैट से काफी देर तक कोई गतिविधि नहीं होने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ। उन्होंने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर फ्लैट में प्रवेश किया। अंदर सुनील का शव फंदे से लटका मिला, जबकि दोनों बच्चे बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़े थे। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि बच्चों को पहले जहरीला पदार्थ दिया गया और उसके बाद सुनील ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जांच के दौरान घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में सुनील के इस कदम के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। वहीं, घटना के बाद से उसकी पत्नी मधु का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और यह भी जांच कर रही है कि घटना के समय वह कहां थी तथा इस पूरे घटनाक्रम से उसका कोई संबंध है या नहीं।

पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी। फिलहाल हत्या और आत्महत्या से जुड़े विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.