Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

73 वर्षीय बुजुर्ग के घर पहुंचे डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा, निःस्वार्थ सेवा से जीता लोगों का दिल

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:मानव सेवा और चिकित्सकीय दायित्व का प्रेरणादायक उदाहरण पेश करते हुए मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन जिला हमीरपुर के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा ने ड्यूटी समाप्त होने के बाद भी एक जरूरतमंद बुजुर्ग के घर पहुँचकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने न केवल मरीज की स्थिति का विस्तार से निरीक्षण किया, बल्कि आवश्यक दवाइयाँ भी निःशुल्क उपलब्ध कराईं।

जानकारी के अनुसार ग्राम टिकरी, पंचायत बाग कुलजा, जैसिंहपुर निवासी 73 वर्षीय सुख राम पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे। अस्वस्थता के कारण उनके लिए अस्पताल पहुंचना संभव नहीं था। ऐसे में उन्होंने निस्वार्थ भाव सेवा संगठन के माध्यम से सहायता की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही संगठन ने मामले को गंभीरता से लिया और डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा से संपर्क किया। इसके बाद डॉ. डोगरा बिना किसी औपचारिकता या विलंब के स्वयं बुजुर्ग के घर पहुंचे ।घर पहुंचकर उन्होंने बुजुर्ग की स्वास्थ्य स्थिति का बारीकी से परीक्षण किया, आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया और तत्काल जरूरत की दवाइयाँ भी उपलब्ध कराईं। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों को भी मरीज की देखभाल और नियमित उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा ने कहा कि चिकित्सक का दायित्व केवल अस्पताल की चारदीवारी तक सीमित नहीं होना चाहिए। उनका मानना है कि यदि किसी जरूरतमंद तक पहुँचकर उसकी पीड़ा कम की जा सके, तो यही चिकित्सा सेवा का वास्तविक उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के लिए समय और स्थान की कोई सीमा नहीं होती तथा जहाँ भी किसी मरीज को सहायता की आवश्यकता हो, वहां तक पहुंचना चिकित्सकीय नैतिकता का हिस्सा है।डॉ. डोगरा की इस संवेदनशील पहल की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों ने उनके इस कदम को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे चिकित्सक समाज में विश्वास और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। लोगों का कहना है कि सेवा भाव से किया गया यह कार्य चिकित्सा पेशे की गरिमा को और ऊंचा उठाने वाला है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.