Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जेपीएनआईसी विवाद पर ब्रजेश पाठक का पलटवार: “जनता की संपत्ति को निजी जागीर समझते हैं अखिलेश”

लखनऊ |  उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपीएनआईसी) जनता की संपत्ति है, किसी की निजी जागीर नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा शासन में इस संस्थान को “भ्रष्टाचार का अड्डा” बना दिया गया था।

संपत्ति को जनता की सेवा में लगाया जाएगा”

पाठक ने कहा कि बीजेपी सरकार ने इस संपत्ति को जनता के हित में लगाने के उद्देश्य से कैबिनेट से प्रस्ताव पारित कर इसे लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) को सौंपा है। उन्होंने साफ किया कि यह निर्णय पारदर्शिता और जनहित को ध्यान में रखकर लिया गया है।

ब्रजेश पाठक बोले: “अखिलेश यादव इसे निजी संपत्ति की तरह इस्तेमाल करना चाहते थे। लेकिन यह जनता की गाढ़ी कमाई से बना है और आम लोगों की सेवा में इस्तेमाल होगा।”

अखिलेश यादव ने लगाए थे BJP पर आरोप

इससे पहले, अखिलेश यादव ने जेपीएनआईसी को लेकर भाजपा सरकार पर आरोप लगाया था कि यह पूरा कदम एक “पूर्व नियोजित रणनीति” का हिस्सा है, जिसके तहत पहले सोसायटी को भंग किया गया और अब इसे बेचने की तैयारी हो रही है। उन्होंने इसे लोकतंत्र और संस्थाओं के खिलाफ षड्यंत्र बताया।

भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद का प्रतीक थी सपा सरकार” – पाठक

पाठक ने सपा के 2012–2017 के शासन को भ्रष्टाचार, परिवारवाद और आपराधिकरण से भरा बताया। उन्होंने दावा किया कि उस समय शासन व्यवस्था “व्यक्तिगत हितों” के लिए संचालित हो रही थी।

गोमती रिवर फ्रंट घोटाले का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि कुछ सौ करोड़ की योजना में हजारों करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए, जिससे जनता की गाढ़ी कमाई की “खुली लूट” हुई। यह परियोजना सपा सरकार की आर्थिक अनियमितताओं का उदाहरण है।

चुनाव आयोग पर सवाल उठाना गैरजिम्मेदाराना”

पाठक ने अखिलेश यादव द्वारा चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाने को “गंभीर और गैर-जिम्मेदार” बताया। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश है और इसे जनता माफ नहीं करेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.