विंबलडन 2025: जोकोविच क्वार्टर फाइनल में, मिनोर को चार सेटों में दी शिकस्त

Chandrika
2 Min Read
Summer Express - विंबलडन 2025: जोकोविच क्वार्टर फाइनल में, मिनोर को चार सेटों में दी शिकस्त

9 July, 2025-सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच एक बार फिर विंबलडन 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी दौड़ में मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। 7 जुलाई को खेले गए पुरुष सिंगल्स प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जोकोविच ने ऑस्ट्रेलिया के 11वीं वरीयता प्राप्त एलेक्स डि मिनोर को चार सेटों में 1-6, 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

पहला सेट गंवाया, फिर दिखाया चैंपियन क्लास
38 वर्षीय नोवाक जोकोविच की शुरुआत मुकाबले में धीमी रही और उन्होंने पहला सेट 1-6 से गंवा दिया। हालांकि, इसके बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए लगातार तीन सेट 6-4, 6-4, 6-4 से जीतकर मैच अपने नाम किया।

इस जीत के साथ जोकोविच ने रिकॉर्ड 16वीं बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। यह उनके करियर का 63वां ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल होगा, जो एक अभूतपूर्व उपलब्धि है।

अब कोबोली से भिड़ंत
क्वार्टर फाइनल में अब जोकोविच का मुकाबला 9 जुलाई को इटली के फ्लानियो कोबोली से होगा, जो इस समय वर्ल्ड रैंकिंग में 22वें स्थान पर हैं। कोबोली ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और मुकाबला बेहद रोमांचक रहने की उम्मीद है।

जोकोविच की निगाहें फेडरर के रिकॉर्ड पर
जोकोविच अब तक 24 ग्रैंडस्लैम खिताब और 7 विंबलडन ट्रॉफी जीत चुके हैं। अब उनका लक्ष्य आठवीं विंबलडन जीतकर रॉजर फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी करना है।

दूसरे क्वार्टर फाइनल में अल्कारेज बनाम नौरी
दूसरे क्वार्टर फाइनल में स्पेन के युवा स्टार कार्लोस अल्कारेज 8 जुलाई को ब्रिटेन के कैमरोन नौरी से भिड़ेंगे। दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *