Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैथल: ट्रक से 242 किलो डोडा पोस्त बरामद, नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख की बताई जा रही कीमत

कैथल |  जिला पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली है। एसपी आस्था मोदी के निर्देश पर स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने पूंडरी क्षेत्र में एनएच-152डी स्थित मोहना पुल के पास एक ट्रक (HR 64A 0665) को रोककर भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है।

पुलिस ने इस मामले में करनाल के निलोखेड़ी निवासी स्वर्ण सिंह उर्फ चौंजी को गिरफ्तार किया है, जो ट्रक के जरिए डोडा पोस्त की तस्करी कर रहा था। डीएसपी गुरविंद्र सिंह के मुताबिक, गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की गई और ट्रक की तलाशी में 16 प्लास्टिक कट्टों में भरा हुआ 242 किलो 56 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। बरामद माल की अनुमानित बाजार कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी यह डोडा पोस्त मध्यप्रदेश से लाया था और पिछले दो वर्षों से नशा तस्करी में सक्रिय है। वर्ष 2023 में भी उसे करनाल पुलिस ने 5 किलो डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया था, और वह मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है।

फिलहाल पुलिस ने ट्रक और नशीला पदार्थ जब्त कर लिया है और आरोपी से गहराई से पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिविल अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, मायके-ससुराल पक्ष भिड़े

Summer express , चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में  रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। महिला की मौत को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला कहासुनी से हाथापाई तक पहुंच गया। अस्पताल परिसर में काफी देर तक...

कोटखाई में एक सप्ताह में पटरी पर आएगी एलपीजी आपूर्ति, प्रशासन को सख्त निर्देश

Summer express/शिमला, संजू-: सेब सीजन के बीच कोटखाई क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर सामने आ रही दिक्कतों को सरकार ने गंभीरता से लिया है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गुरुवार को संबंधित विभागों और जिला प्रशासन के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को एक सप्ताह के भीतर सामान्य...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है, लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष...

एसआईआर में लापरवाही पर बीएलओ निलंबित, विभागीय कार्रवाई की सिफारिश

Summer express , नारनौल। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य में लापरवाही बरतना नारनौल विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) गजराज को भारी पड़ गया। निर्धारित जिम्मेदारी के निर्वहन में उदासीनता और बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद कार्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें तत्काल...

फरीदाबाद में डंपर ने दो पुलिसकर्मियों को कुचला: दोनों की मौत, एंबुलेंस में देरी पर सवाल

Summer express , फरीदाबाद। फरीदाबाद में  दोपहर ड्यूटी के दौरान दर्दनाक सड़क हादसे में हरियाणा पुलिस के दो जवानों की मौत हो गई। पर्वतीय कॉलोनी पुलिस चौकी में राइडर ड्यूटी पर तैनात नवीन और अभिषेक को सोहना रोड पर सरूरपुर के पास तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पुलिसकर्मी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.