Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी आपदा: लापता लोगों की तलाश में SDRF  का रेस्क्यू अभियान जारी

Mandi, 11 July 

मंडी जिला में 30 जून की रात को आई विनाशकारी आपदा के बाद से अब तक 15 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 27 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इन लापता लोगों की तलाश के लिए जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियों की मदद से व्यापक सर्च अभियान शुरू किया हुआ है।

पहाड़ों और नदी तटों तक पहुंचने में हो रही भारी मशक्कत

इसी कड़ी में पंडोह डैम से पटिकरी डैम तक एसडीआरएफ की टीम विशेष सर्च ऑपरेशन चला रही है। इस अभियान का नेतृत्व इंस्पेक्टर खीला देवी कर रही हैं, जिनकी टीम में एक हेड कांस्टेबल, दस कांस्टेबल और दो ड्रोन ऑपरेटर शामिल हैं।इंस्पेक्टर खीला देवी ने बताया कि सर्च ऑपरेशन बेहद कठिन परिस्थितियों में चलाया जा रहा है। टीम को उन स्थानों तक पहुंचने के लिए जहां सड़कें नहीं हैं, पहले 5 से 6 किलोमीटर तक पहाड़ी चढ़ाई और फिर उतनी ही उतराई पार करनी पड़ रही है ताकि वे नदी के किनारे तक पहुंच सकें।टीम ड्रोन की मदद से भी तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक किसी लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिला है। चार दिनों से लगातार दिन-रात चल रही इस खोज में सभी सदस्य पूरी निष्ठा के साथ जुटे हैं।

इंस्पेक्टर खीला देवी ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि लापता लोगों को जल्द से जल्द ढूंढ निकाला जाए ताकि उनके परिवारों को कुछ राहत मिल सके। यह ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक हमें उच्चाधिकारियों से अगला आदेश नहीं मिलता।”गौ रतलब है कि आपदा के बाद अब तक करीब 250 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है, जबकि 27 लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश प्रशासन की कई टीमें मिलकर कर रही हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.