जींद | हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के चार और गाने यूट्यूब से हटाए गए हैं। बैन हुए गानों की कुल संख्या अब 14 हो चुकी है। इनमें से चार गानों पर 250 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ थे।
हाल ही में हटाए गए गानों में चर्चित ट्रैक ‘चंबल के डाकू’ और फिल्म रोहतक कब्जा का टाइटल सॉन्ग ‘रोहतक लेना कब्जे में, असलहे इकट्ठे कर ल्यो सारे’ भी शामिल हैं।
सरकारी आदेश के तहत ये गाने गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप में हटाए गए हैं।
मासूम शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब वो ऐसे विवादित गानों से दूरी बनाएंगे, लेकिन हर गाने को गन कल्चर से जोड़ना भी सही नहीं मानते।
इस कार्रवाई की जद में नरेंद्र भगाना, अंकित बालियान, अमित सैनी रोहतकिया, सुमित पारता, गजेंद्र फोगाट, हर्ष, संधू और राज मावर जैसे कई नामी कलाकार भी आए हैं। मासूम शर्मा ने 13 मार्च को लाइव आकर कहा कि अब तो वो गिनती भी नहीं रखते कि कितने गाने हट चुके हैं।