Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में 14 होटलों की लीज पर सियासी संग्राम, CM ने दिए पुनर्विचार के संकेत

शिमला | हिमाचल प्रदेश में पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के 14 होटलों को लीज पर निजी कंपनियों को सौंपे जाने की योजना अब विवादों में घिरती नजर आ रही है। इस फैसले के खिलाफ निगम के कर्मचारियों और यूनियनों में जबरदस्त नाराजगी है। वहीं, सरकार के भीतर भी इस मुद्दे को लेकर असहमति के सुर सुनाई देने लगे हैं।

पर्यटन निगम के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली ने पत्रकार वार्ता में खुलासा किया कि बोर्ड की पिछली बैठक में होटल लीज पर देने का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसकी पूरी जानकारी संभवतः मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों तक नहीं पहुंच पाई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद उन्हें आश्वासन दिया गया है कि सरकार इस फैसले पर पुनर्विचार कर सकती है।

मरम्मत के लिए नहीं दी गई मदद, अध्यक्ष का आरोप

रघुवीर बाली ने यह भी आरोप लगाया कि HPTDC को सरकार से कोई वित्तीय सहयोग नहीं मिल रहा, जबकि अन्य बोर्ड और निगमों को नियमित रूप से ग्रांट दी जाती है। उन्होंने कहा कि पर्यटन निगम ने बिना किसी सरकारी मदद के अपनी आय को 70 करोड़ से बढ़ाकर 120 करोड़ तक पहुंचा दिया है।

अगर सरकार सहयोग करे तो पर्यटन को दे सकते हैं नई उड़ान”

बाली का दावा है कि यदि प्रदेश सरकार निगम को भी अन्य विभागों की तरह वित्तीय सहायता दे, तो पर्यटन को नई दिशा दी जा सकती है और नए होटल भी बनाए जा सकते हैं।

क्या अब सरकार पीछे हटेगी?

सरकार की तरफ से इस विवादित निर्णय पर अंतिम फैसला अभी बाकी है, लेकिन सीएम द्वारा दिए गए पुनर्विचार के संकेत के बाद उम्मीदें बढ़ गई हैं कि कर्मचारियों के विरोध को देखते हुए सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.