Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर में सनसनीखेज मर्डर: शराब पार्टी में पैसे के झगड़े ने ली जान

जालंधर | संजय गांधी नगर की नहर पुली के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब शराब के नशे में दो दोस्तों के बीच मामूली कहासुनी ने खौफनाक मोड़ ले लिया। दोनों दोस्त अहाते में बैठकर शराब पी रहे थे, तभी पैसों को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि एक ने दूसरे के सिर पर ईंट दे मारी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान 40 वर्षीय बालिस्टर प्रसाद पुत्र नथवी प्रसाद निवासी कनाल रोड, संजय गांधी नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने महज कुछ घंटों में आरोपी दोस्त दीपक कुमार उर्फ दीपू को गिरफ्तार कर लिया है।

सीसीटीवी और ह्यूमन इंटेलिजेंस से आरोपी दबोचा

एसीपी नॉर्थ आतिश भाटिया ने बताया कि आरोपी और मृतक ढलाई का काम करते थे और आपस में अच्छे दोस्त भी थे। लेकिन एक मामूली झगड़ा खून-खराबे में तब्दील हो गया। दीपक ने बालिस्टर के सिर पर ईंट से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया।

जैसे ही थाना आठ और फोकल प्वाइंट चौकी की टीम को सूचना मिली, वे मौके पर पहुंचे और कुछ ही घंटों में सीसीटीवी फुटेज व सूत्रों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अब आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

एक शिक्षक के भरोसे नाय स्कूल, ग्रामीणों ने मांगी अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती

Summer express/सिरमौर, संजू -:सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला नाय में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है। स्कूल में वर्तमान में 36 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं, लेकिन उनकी पढ़ाई का पूरा दायित्व केवल एक शिक्षक पर होने से शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों...

अंब इंदौरा से कोलकाता के लिए रवाना हुई ट्रेन,अनुराग ठाकुर ने सुक्खू सरकार से मांगे जवाब

Summer express/ऊना ,राकेश -: ऊना-कोलकाता रेल सेवा का विस्तार करते हुए अब इस ट्रेन का संचालन अंब इंदौरा से किया जाएगा। शनिवार सुबह पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अंब इंदौरा रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर और पूर्व विधायक...

पुतिन का बड़ा बयान: डॉलर पर घट रहा वैश्विक भरोसा, BRICS देशों में बढ़ रहा स्थानीय मुद्राओं का इस्तेमाल

Summer express, सेंट पीटर्सबर्ग। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने वैश्विक आर्थिक व्यवस्था और अमेरिकी डॉलर की भूमिका को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों और वित्तीय दबाव के कारण दुनिया के कई देश अब डॉलर और यूरो पर अपनी निर्भरता कम कर रहे हैं तथा स्थानीय मुद्राओं...

मंडी की बल्हघाटी में जलाने के बाद पहाड़ी से फैंक दिए दो बेसहारा बैल, ग्रामीणों में आक्रोश

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की बल्हघाटी से मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। क्षेत्र के गोड़ागागल इलाके में दो बेसहारा बैलों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में खाई में पाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में भारी रोष फैल गया और उन्होंने दोषियों के...

लुधियाना स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला, वैष्णो देवी स्पेशल ट्रेन की बोगी में आई तकनीकी खराबी

Summer express, लुधियाना। दिल्ली से माता वैष्णो देवी के लिए रवाना हुई एक स्पेशल ट्रेन में शनिवार को तकनीकी खामी सामने आने से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रेन की एक बोगी के बाथरूम के पास का हिस्सा क्षतिग्रस्त पाए जाने के बाद उसे तत्काल जांच के लिए लुधियाना रेलवे स्टेशन पर रोक दिया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.