Chamba, 13 July
मानसून सीजन में लगातार हो रही तेज बारिशों से पीडब्ल्यूडी विभाग को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। तीसा पीडब्ल्यूडी मंडल में अब तक विभाग को करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है। भारी बारिश के चलते कई जगहों पर सड़कें टूट गई हैं, वहीं कई स्थानों पर रिटेनिंग वॉल और कलवर्ट भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। बीते कुछ दिनों से लगातार रात के समय तेज बारिश होने के कारण विभाग को मरम्मत कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों में जेसीबी मशीनें तैनात कर दी हैं ताकि मार्ग बाधित होने की स्थिति में तुरंत बहाली की जा सके। विभाग ने नुकसान का आंकलन करते हुए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है, ताकि समय रहते बजट मिल सके और नुकसान की भरपाई कर कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।
वहीं, पीडब्ल्यूडी मंडल तीसा के अधिशाषी अभियंता जोगिंदर कुमार ने जानकारी दी कि लगातार हो रही भारी बारिशों से विभाग को अब तक दो करोड़ रुपये तक का नुकसान हो चुका है। विभाग ने जहां-जहां सड़कों के बाधित होने की संभावना है, वहां मशीनें तैनात कर दी हैं, ताकि बारिश के तुरंत बाद मार्गों को बहाल किया जा सके और लोगों को किसी तरह की असुविधा ना हो।
“लगातार भारी बारिशों की वजह से विभाग को करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। हमने संवेदनशील जगहों पर मशीनें लगा दी हैं, ताकि सड़क मार्गों को तुरंत बहाल किया जा सके और लोगों को राहत मिल सके।”