Facebook-f Youtube X-twitter

अंबाला के महेशनगर में 53वें कांवड़ शिविर की विधिवत शुरुआत, झंडा पूजन के साथ शिवभक्तों का स्वागत

Ambala, 13 July

अंबाला में शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए शिव कांवड़ सेवा संघ द्वारा 53वें कांवड़ शिविर की विधिवत शुरुआत की गई। महेश नगर, अंबाला-हरिद्वार रोड पर इस शिविर का शुभारंभ झंडा पूजन के साथ हुआ, जिसमें संस्था के प्रधान सीए सुभाष गोयल और उनकी टीम ने हिस्सा लिया।

सावन माह की शुरुआत के साथ ही हरिद्वार से गंगाजल लाने वाले कांवड़ियों का सफर भी शुरू हो चुका है। उनकी सेवा और विश्राम के लिए अंबाला में विभिन्न सामाजिक संस्थाएं शिविरों का आयोजन करती हैं। शिव कांवड़ सेवा संघ 1998 से हर वर्ष दो बार शिविर आयोजित करता आ रहा है। इस वर्ष संस्था द्वारा लगाया गया यह 53वां शिविर है।

महेश नगर में आयोजित इस शिविर की शुरुआत पूजन और झंडा आरोहण के साथ हुई, जिसके बाद कांवड़ियों का आना भी शुरू हो गया। संस्था के प्रधान सीए सुभाष गोयल ने बताया कि शिविर में श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन और दवाइयों की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। पंजाब, हिमाचल जैसे अन्य राज्यों से आने वाले कांवड़ियों को भी यहां विश्राम का अवसर मिलता है। यह शिविर 23 जुलाई तक संचालित रहेगा।

सीए सुभाष गोयल, प्रधान, शिव कांवड़ सेवा संघ, अंबाला“हम 1998 से लगातार साल में दो बार कांवड़ शिविर लगा रहे हैं। यह हमारा 53वां शिविर है, जहाँ रहने, खाने और दवाओं की सारी व्यवस्थाएं फ्री हैं।”शिविर की शुरुआत होते ही कांवड़ियों का आना शुरू हो गया है। होशियारपुर, पंजाब से आए रघुबीर सिंह ने बताया कि वे पिछले 25 वर्षों से कांवड़ ला रहे हैं और इस शिविर में आकर उन्हें बहुत अच्छा अनुभव मिला। यहां विश्राम करने के बाद वे आगे की यात्रा पर निकल पड़े।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला–मैक्लोडगंज मार्ग पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण में देरी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला से मैक्लोडगंज को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर कोतवाली बाजार के रास्ते डीसी आवास के समीप हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की सलाह का इंतजार कर रहा है।...

कमला नेहरू अस्पताल से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के फैसले पर बवाल, भाजपा का धरना

शिमला,संजू-:शिमला में मातृ एवं शिशु अस्पताल कमला नेहरू (KNH) से गायनी वार्ड को IGMC शिफ्ट करने के फैसले का विरोध तेज होता जा रहा है। जनवादी महिला समिति के बाद अब भाजपा भी खुलकर सरकार के खिलाफ उतर आई है। भाजपा जिला शिमला ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से इस निर्णय को...

कोटखाई में ओलावृष्टि से नुकसान का सर्वे तेज, ट्रैफिक और नशा मुक्ति पर प्रशासन सख्त

शिमला,संजू-:कोटखाई के एसडीएम अभिषेक भरवाल ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बर्फबारी से हुए नुकसान को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे तेज कर दिया है ताकि जल्द मुआवजा दिया जा सके। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की भी तैयारी की...

पंचायत चुनावों में पार्टी आधार नहीं होगा मान्य, भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर सियासत का आरोप-मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अहम संकेत देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं लड़े जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यसमिति की पहली बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंचायत स्तर पर...

नूरपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता परेशान,वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

नूरपुर ,संजीव-:नूरपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर आम जनता में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों ने गैस वितरण प्रणाली को अव्यवस्थित बताते हुए प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है। लोगों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.