Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद के अनंगपुर गांव को बचाने के लिए गुर्जर और 36 बिरादरी की महापंचायत

Faridabaad, 13 July

दिल्ली से सटे फरीदाबाद के अरावली क्षेत्र में बसे ऐतिहासिक अनंगपुर गांव पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गांव के लाल डोरा क्षेत्र से बाहर बने निर्माणों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की तलवार लटक रही है। गांववासियों का आरोप है कि उन्हें केवल झूठे आश्वासन मिल रहे हैं। इसी को लेकर सूरजकुंड में एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया जिसमें देशभर से लोग शामिल हुए। महापंचायत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का विरोध करते हुए गांव को बचाने की रणनीति बनाई गई।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जताया विरोध

फरीदाबाद के अरावली की तलहटी में स्थित अनंगपुर गांव इन दिनों गहरे संकट से गुजर रहा है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद लाल डोरा क्षेत्र से बाहर बने निर्माणों को अवैध करार देते हुए जिला प्रशासन को तोड़फोड़ के आदेश दिए गए हैं। इसे लेकर गांव में भय का माहौल है।

गांव के लोगों का कहना है कि उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से भी मुलाकात की थी, लेकिन मंत्री ने उन्हें केवल आश्वासन देकर टाल दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि मंत्री ने कहा कि “अभी तोड़फोड़ नहीं होगी” यानी बाद में हो सकती है – जिससे लोगों का भरोसा टूट चुका है।गांव को बचाने और प्रशासनिक कार्रवाई के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए रविवार को सूरजकुंड में एक देशव्यापी महापंचायत बुलाई गई, जिसमें देशभर से गुर्जर और 36 बिरादरी के लोग जुटे। सभी ने एक सुर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ आवाज उठाई और इसे राजनीतिक साजिश करार दिया।

गांववासियों का कहना है कि बीजेपी सरकार जानबूझकर अनंगपुर के निर्माणों को निशाना बना रही है। महापंचायत में लिए गए फैसलों के आधार पर अब आगे की लड़ाई लड़ी जाएगी।

तस्वीरें फरीदाबाद के सूरजकुंड इलाके की हैं, जहां अनंगपुर गांव के लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आदेश के तहत गांव के लाल डोरा के बाहर बने अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई होनी है।गांव में पहले से ही फार्म हाउस और रिहायशी निर्माण को लेकर कई वर्षों से विवाद चला आ रहा है। अब कोर्ट का आदेश आने के बाद फरीदाबाद प्रशासन ने इस इलाके में तोड़फोड़ की तैयारी तेज कर दी है।इससे परेशान होकर ग्रामीण न सिर्फ केंद्रीय नेताओं से मिले बल्कि सूरजकुंड में बड़ी महापंचायत भी की, जिसमें हजारों लोग जुटे।

इस मौके पर पूर्व सांसद अवतार भड़ाना, कांग्रेस नेता विजय प्रताप, पूर्व विधायक नीरज शर्मा, किसान यूनियन के नेता और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। पंचायत में तय किया गया कि गांव को बचाने के लिए अब संघर्ष को और तेज किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.