Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भूस्खलन क्षेत्र में जोखिम उठाकर सड़क पार करते नजर आए जयराम ठाकुर..वीडियो हुआ वायरल

Mandi, 13 July

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र को जोखिम उठाकर पैदल पार करते दिखाई दे रहे हैं। यह घटना सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लंबाथाच गांव के पास की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वीडियो शनिवार शाम करीब पांच बजे का है, जब जयराम ठाकुर करसोग क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद थुनाग लौट रहे थे। रास्ते में लंबाथाच के पास सड़क पर पहाड़ी से गिरे पत्थरों के कारण रास्ता बंद हो गया था।

जयराम ठाकुर के साथ मौजूद लोगों ने खुद पत्थर हटाकर सड़क को आंशिक रूप से साफ किया। सबसे पहले खाली गाड़ियों को सुरक्षित पार करवाया गया। इसके बाद जयराम ठाकुर सहित अन्य लोग पैदल ही इस खतरनाक स्थान को पार कर गए। पत्थरों के गिरने की आशंका के बीच उन्होंने तेज़ी से दौड़कर इस हिस्से को पार किया। इस घटनाक्रम का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

सराज क्षेत्र में ऐसे कई स्थान हैं जहां भूस्खलन और सड़क बंद होने की घटनाएं लगातार हो रही हैं, जिससे स्थानीय लोग रोजाना जोखिम उठाकर सफर करने को मजबूर हैं। जयराम ठाकुर भी इन परिस्थितियों में अपने क्षेत्र का नियमित दौरा कर रहे हैं और स्थिति का जायज़ा ले रहे हैं।प्रशासन द्वारा सड़कों को बहाल करने का कार्य जारी है, लेकिन कई जगहों पर खतरा अभी भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द स्थायी समाधान निकाला जाए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.