Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

श्री चरणी की ऐतिहासिक गेंदबाज़ी ने रचा रिकॉर्ड, भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 3-2 से जीती

13 July, 2025

एजबेस्टन में खेले गए पांचवें टी20 मैच में भले ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के हाथों आखिरी गेंद पर पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन युवा स्पिनर श्री चरणी ने इस सीरीज में अपनी गेंदबाज़ी से इतिहास रच दिया।

20 वर्षीय बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी ने इसी सीरीज में अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की और पांच मैचों में कुल 10 विकेट चटकाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने 14.8 की औसत से विकेट हासिल किए और भारत की ओर से एक टी20 सीरीज में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ियों की सूची में राधा यादव के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गईं।राधा यादव ने यह कारनामा साल 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ किया था। इस सूची में तीसरे स्थान पर दीप्ति शर्मा हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ इसी सीरीज में 9 विकेट झटके।

श्री चरणी इससे पहले वनडे फॉर्मेट में भी डेब्यू कर चुकी हैं और अब तक 5 वनडे मैचों में 6 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं। इस टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में उन्होंने 12 रन देकर 4 विकेट लेकर शानदार शुरुआत की थी।भारत ने यह टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम की। हालांकि, अंतिम मैच में भारत द्वारा बनाए गए 167 रनों के जवाब में इंग्लैंड ने अंतिम गेंद पर जीत दर्ज की। शेफाली वर्मा ने भारत की ओर से 41 गेंदों में 75 रनों की पारी खेली, जिसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल था।

इंग्लैंड की ओर से चार्ली डीन ने तीन विकेट लिए जबकि सोफी एक्लेस्टोन को दो सफलताएं मिलीं। जवाब में इंग्लैंड की सलामी जोड़ी सोफिया डंकले (46 रन) और डेनियल व्याट-हॉज (56 रन) ने तेज़ शुरुआत दिलाई। कप्तान टैमी ब्यूमोंट ने भी 30 रन जोड़कर टीम को जीत की दहलीज तक पहुँचाया।भारत की गेंदबाज़ी में दीप्ति शर्मा और अरुंधति रेड्डी ने दो-दो विकेट लिए, जबकि राधा यादव को एक विकेट मिला।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ के बाद ई-रिक्शा चालक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार

Summer express, बुलंदशहर  | बुलंदशहर जिले में सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम ने ई-रिक्शा चालक विपिन हत्याकांड के एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी फैजान के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उसका साथी जैद अंधेरे...

गुरदासपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार दो युवकों की मौत

Summer express, गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां कोटला मुगला-कलानौर रोड पर एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की जान चली गई। हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत...

समालखा में B.Ed परीक्षा देने जा रही महिला को तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौके पर मौत

Summer express, समालखा। पानीपत जिले के समालखा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में B.Ed परीक्षा देने जा रही महिला की जान चली गई। तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र...

अंबाला में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 7.65 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला । नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अंबाला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना साहा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 7 ग्राम 65 मिलीग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला...

दिल्ली अग्निकांड के बाद जींद में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, 123 होटल-रेस्टोरेंट बिना फायर एनओसी संचालित

Summer express, जींद। राजधानी दिल्ली में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड के बाद होटल और रेस्टोरेंटों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इसी बीच जींद जिले में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। जिले में संचालित 140 होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में से केवल 17 प्रतिष्ठानों के पास ही दमकल विभाग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.