Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैथल में सीएम नायब सैनी ने हाफ मैराथन को दिखाई हरी झंडी, नशा मुक्ति का दिया संदेश

Kaithal,13 July

 नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रविवार सुबह कैथल में आयोजित हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह आयोजन पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, अबालां रोड से शुरू हुआ, जिसमें हर आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मैराथन की थीम “नशा मुक्त हरियाणा” रही, जिसमें 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी की दौड़ आयोजित की गई। सुबह 6 बजे आरंभ हुई इस मैराथन में बुज़ुर्ग, महिलाएं, बच्चे और युवा सभी सड़क पर दौड़ते नजर आए।

पुरस्कार और सम्मान

  • 21 किमी दौड़ के विजेता को ₹1,21,000 का पुरस्कार दिया गया।
  • 10 किमी के प्रथम विजेता को ₹1,00,000 से सम्मानित किया गया।
  • दूसरे स्थान पर आने वालों को 21 किमी में ₹1,00,000 और 10 किमी में ₹75,000 प्रदान किए गए।
  • तृतीय स्थान पर आने वालों को क्रमशः ₹75,000 (21 किमी) और ₹50,000 (10 किमी) का पुरस्कार दिया गया।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस अवसर पर कहा कि, “इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा आती है और नशे के खिलाफ एक सशक्त संदेश जाता है। यह पहल हरियाणा को मजबूत और शिक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

अभिभावकों से की अपील

मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को समय दें और उन्हें सही मार्गदर्शन दें ताकि वे गलत रास्तों पर न जाएं। उन्होंने कहा कि हाल ही में खाप पंचायतों, संतों, महिलाओं और साइक्लोथोन यात्रा को समाज का भरपूर समर्थन मिला है।

सुशासन और पारदर्शिता पर जोर

मुख्यमंत्री ने पांच अधिकारियों पर लिए गए एक्शन पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि राज्य सरकार तीन गुना गति से कार्य कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं में देरी या बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रदेश की जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, यह सरकार की प्राथमिकता है।

CET परीक्षा और बेटियों के लिए ट्रांसपोर्ट सुविधा

कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) परीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार बेटियों की सुविधा का विशेष ध्यान रख रही है। परीक्षा के लिए उन्हें किसी प्रकार की ट्रांसपोर्ट समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त सिस्टम के तहत नौकरियों की प्रक्रिया को जारी रखने का आश्वासन दिया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.