Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राहुल गांधी का वार: बिहार बना ‘क्राइम कैपिटल’, BJP मंत्रियों पर कमीशन के आरोप

नई दिल्ली/पटना |  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को बिहार की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार आज “क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया” बन गया है और यहां हर गली में डर और हर घर में बेचैनी का माहौल है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “बिहार बना क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया – हर गली में डर, हर घर में बेचैनी। बेरोजगार युवाओं को हत्यारा बना रहा है गुंडाराज।”

उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार केवल अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं जबकि भाजपा कोटे के मंत्री सिर्फ कमीशन कमाने में व्यस्त हैं। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि यह चुनाव सिर्फ सरकार बदलने का नहीं बल्कि “बिहार को बचाने का चुनाव” है।

11 दिन में 31 हत्याएं!

राहुल ने जिस खबर का हवाला दिया, उसमें बताया गया कि बिहार में सिर्फ 11 दिनों में 31 हत्याएं हो चुकी हैं। उन्होंने इसे राज्य की भयावह स्थिति का उदाहरण बताते हुए कहा कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।

भाजपा पर भी साधा निशाना

कांग्रेस नेता ने भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उसके मंत्री जनता की सेवा करने की बजाय कमीशन के खेल में लिप्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा-जेडीयू गठबंधन बिहार को गर्त में धकेल रहा है।

राहुल गांधी की इस टिप्पणी के बाद बिहार की सियासत में हलचल मच गई है और भाजपा व जेडीयू से पलटवार की उम्मीद जताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.