Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गाजा में पानी लेने पहुंचे मासूम बने मिसाइल हमले का निशाना

गाजा  | गाजा पट्टी पर इजरायल के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जब नुसेरत शरणार्थी शिविर में एक सार्वजनिक जल वितरण केंद्र पर मिसाइल गिर गई। हमले के वक्त स्थानीय लोग और बच्चे साफ पानी लेने के लिए कतार में खड़े थे। अचानक हुए हमले में 6 बच्चों समेत कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। कई की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

बच्चे बने बमबारी के शिकार

स्थानीय डॉक्टर अहमद अबू सैफान के मुताबिक, घायलों में अधिकांश बच्चे हैं। हमले के बाद अस्पताल में चीख-पुकार मच गई। गाजा में जारी ईंधन संकट और बंद हो चुके सीवेज सिस्टम के कारण लोग सार्वजनिक वितरण केंद्रों से पानी भरने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में भीड़भाड़ वाले इन केंद्रों पर भी अब जान का खतरा मंडरा रहा है।

IDF ने जताया खेद, शुरू की जांच

इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने इस त्रासदी पर खेद जताते हुए कहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से मिसाइल का निशाना चूक गया। उनका दावा है कि असली टारगेट कोई और था और नागरिकों को जानबूझकर निशाना नहीं बनाया गया। IDF ने हमले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

गंभीर हालात, हर दिन बढ़ रही मौतें

गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अब तक 58,000 से ज्यादा लोग इजरायली हमलों में मारे जा चुके हैं। इनमें बड़ी संख्या महिलाओं और बच्चों की है। रविवार को ही गाजा सिटी के एक बाजार क्षेत्र पर हुए एक अन्य हमले में एक वरिष्ठ डॉक्टर समेत 12 लोगों की मौत हुई।

ईंधन की भारी किल्लत के चलते इलाके के सीवेज प्लांट ठप हो चुके हैं और नल सूख गए हैं। लोग अपनी जान जोखिम में डालकर हर दिन पानी की तलाश में निकल रहे हैं, लेकिन अब मिसाइलों की बौछार ने पानी की लाइन को ही मौत की कतार में बदल दिया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.