Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शराब ठेके के विरोध में चेवड़ी पंचायत के सदस्यों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

Shimla, 15 July

शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की चेवड़ी पंचायत में शराब ठेका खोले जाने के विरोध ने बड़ा मोड़ ले लिया है। पंचायत प्रधान, उप प्रधान, वार्ड सदस्य, महिला मंडल और नशा निवारण कमेटी के सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया है। प्रतिनिधियों का कहना है कि सरकार के उदासीन रवैये और महिलाओं पर की गई एफआईआर के विरोध में उन्होंने यह कठोर कदम उठाया है।

महिलाओं पर FIR से गुस्सा

चेवड़ी पंचायत के खेरा गांव में 23 मई को शराब ठेका खोला गया था, जिसके विरोध में स्थानीय लोग बीते 12 दिनों से हड़ताल पर थे। पंचायत प्रधान छविंद्र सिंह पाल ने बताया कि ग्रामीणों विशेषकर महिलाओं ने जब ठेका हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, तो प्रशासन ने उनकी मांग सुनने के बजाय प्रदर्शनकारी महिलाओं पर ही एफआईआर दर्ज कर दी।

छविंद्र सिंह पाल ने कहा कि सरकार एक तरफ नशा मुक्ति अभियान चलाने की बात करती है और दूसरी तरफ उन पंचायतों पर कार्रवाई कर रही है जो नशे के खिलाफ आवाज उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस दोहरे रवैये के चलते पंचायत प्रतिनिधियों ने नैतिक आधार पर अपने पदों से इस्तीफा देने का फैसला किया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.