Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

NHAI के खिलाफ सड़क पर उतरे फोरलेन   प्रभावित.. निर्माण कंपनियों  पर गंभीर आरोप

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश में फोरलेन निर्माण कार्यों से प्रभावित लोगों ने आज चक्कर स्थित नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, प्रभावित परिवार, हिमाचल किसान सभा और सीटू से जुड़े कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने NHAI, गावर कंस्ट्रक्शन और भारत सिंगला कंपनी पर लापरवाही और लोगों के अधिकारों की अनदेखी के गंभीर आरोप लगाए।

प्रदर्शनकारियों का आरोप:

हिमाचल किसान सभा के अध्यक्ष कुलदीप तंवर ने कहा कि फोरलेन निर्माण कार्यों के दौरान कंट्रोल विड्थ से बाहर जाकर हजारों लोगों की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया है, लेकिन उनके लिए मुआवजे की कोई व्यवस्था नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि NHAI के पास पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क निर्माण के लिए कोई वैज्ञानिक मॉडल नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कंपनियों द्वारा किए गए स्थानीय लोगों को 80% रोजगार देने के वादे भी पूरे नहीं हुए हैं।

तंवर ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो प्रदेशभर में जन आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 7 अगस्त तक विभिन्न क्षेत्रों में बैठकें आयोजित की जाएंगी और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को लेकर राज्य स्तर पर अधिवेशन बुलाया जाएगा।

“NHAI और निर्माण कंपनियां पहाड़ी इलाकों में वैज्ञानिक तरीके से काम नहीं कर रहीं। लोगों को उजाड़ा गया है, पर मुआवजा नहीं मिला।”— कुलदीप तंवर, अध्यक्ष, हिमाचल किसान सभा

प्रभावितों की व्यथा:
प्रभावित लोगों ने बताया कि निर्माण कार्यों के कारण कई घरों में दरारें आ गई हैं और कुछ इमारतें तो पूरी तरह से असुरक्षित घोषित कर दी गई हैं। एक पीड़ित ने बताया, “हमारी पूरी जीवन भर की कमाई घर बनाने में लगी थी, लेकिन अब बेघर हो गए हैं।” उन्होंने कहा कि कंपनी ने केवल एक कमरे का अस्थायी इंतजाम किया है लेकिन मुआवजे के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिला है। अब उन्हें किराए पर रहना पड़ रहा है और किसी भी प्रकार की पुनर्वास सुविधा नहीं दी गई

“हमारा घर असुरक्षित घोषित हो गया, कंपनी ने एक कमरा तो दिया, लेकिन मुआवजे का कोई अता-पता नहीं।”
— प्रभावित स्थानीय निवासी

मूल मांगे:

  • वैज्ञानिक तरीके से कटिंग और डंपिंग की निगरानी
  • प्रभावितों को उचित मुआवजा
  • पुनर्वास के लिए ठोस व्यवस्था
  • रोजगार वादों को पूरा किया जाए
  • प्रदेशव्यापी जांच व राज्य स्तरीय अधिवेशन

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.