Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में 2,256 करोड़ की स्वास्थ्य सौगात, एक दिन में होगा मेगा उद्घाटन

चंडीगढ़ |  हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने के लिए सरकार अगले महीने 2,256 करोड़ रुपये की योजनाओं का एकसाथ उद्घाटन करने जा रही है। इनमें तीन नए मेडिकल कॉलेज, क्रिटिकल केयर यूनिट्स, जच्चा-बच्चा केंद्र, सब-हेल्थ सेंटर और पीएचसी शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इन सभी परियोजनाओं का उद्घाटन एक ही दिन करने की योजना बना रहे हैं।

पंचकूला में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि राज्यभर के 785 स्वास्थ्य संस्थानों को अपग्रेड किया जाना है, जिनमें से 534 को मंजूरी मिल चुकी है। वहीं, तीन मेडिकल कॉलेज – भिवानी, कोरियावास और कुटैल – बनकर तैयार हैं और अगस्त में इनका उद्घाटन किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि इन कॉलेजों में इसी सत्र से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू कर दी जाए।

गर्भपात मामलों पर भी सरकार सख्त नजर आ रही है। जून महीने में 1,700 महिलाओं ने गर्भपात कराया, जिनमें से कई की जांच चल रही है। अब तक 15 एमटीपी सेंटरों पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। जल्द ही पूरे मामले की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के साथ नियमित बैठकें हो रही हैं ताकि निर्माण कार्य समय पर पूरा हो सके और जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिसार पुलिस की बड़ी सफलता, लाखों के मोबाइल मालिकों तक पहुंचे

Summer express, हिसार। हिसार जिला पुलिस की साइबर सुरक्षा शाखा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम हुए 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया। लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत...

खस्ताहाल सड़कें बनीं तनाव की वजह,शेरा नेगी ने प्रशासन से लगाई सुधार की गुहार

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:भुंतर से मणिकर्ण तक सड़क की खराब स्थिति को लेकर समाजसेवी एवं आम आदमी पार्टी के जिला कुल्लू अध्यक्ष शेरा नेगी ने प्रशासन और प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों और जर्जर हालात के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानियों...

बहादुरगढ़ में सड़क किनारे कपड़े में लिपटा मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनी

Summer express, बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ क्षेत्र के मांडोठी इलाके में सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। करीब 35 वर्षीय महिला का शव कपड़े में लिपटा हुआ मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और...

राजौंद में दुकान पर हमला और तोड़फोड़ मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, कब्जा विवाद निकला वजह

Summer express, बलिन्द्र कुमार, कैथल। कैथल जिले के राजौंद कस्बे में एक दुकान में घुसकर हमला करने, तोड़फोड़ करने और दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात के पीछे दुकान के कब्जे को लेकर चल रहा पुराना...

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा:पक्षी से टकराई इंडिगो फ्लाइट, जांच के बाद रवाना

Summer express, बेंगलुरु |बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ा विमानन हादसा टल गया। मुंबई के लिए रवाना होने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 6283 उड़ान भरने से पहले पक्षी से टकरा गई। घटना के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को तत्काल जांच के लिए वापस बे में लाया गया। जानकारी के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.