Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना के फेमस रेस्टोरेंट में जुए का अड्डा, पुलिस ने मारी रेड, 7 दबोचे

लुधियाना | शहर की क्राइम बेल्ट में शामिल शिंगार रोड पर स्थित नामी क्रिस्पी रेस्टोरेंट अचानक पुलिस कार्रवाई के बाद सुर्खियों में आ गया। यहां लंबे समय से चल रहे अवैध जुए के अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए थाना नंबर 3 की पुलिस ने छापेमारी कर 7 लोगों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रेस्टोरेंट की आड़ में जुए और सट्टेबाजी का धंधा किया जा रहा है। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से रेड की और करीब 2 लाख रुपये की नकदी, नोट गिनने की मशीन, ताश के पत्ते और अन्य सामग्री बरामद की।

रेड के दौरान अचानक हुई कार्रवाई से रेस्टोरेंट में अफरातफरी मच गई, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से सभी आरोपियों को काबू कर लिया गया। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ जारी है और ये पता लगाया जा रहा है कि इस गोरखधंधे के पीछे कौन-कौन शामिल हैं। शुरुआती जांच में संदेह जताया जा रहा है कि इस जगह पर पहले भी इसी तरह की गतिविधियां होती रही हैं।

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है और जल्द ही और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

फर्जी सुप्रीम कोर्ट वेबसाइट से ठगी, सीबीआई ने देशभर में की कार्रवाई

Summer express,नई दिल्ली। देशभर में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह नेटवर्क लोगों को “डिजिटल अरेस्ट” का भय दिखाकर ठगी को अंजाम देता था। मामले की जांच के तहत सीबीआई ने 16 राज्यों में...

मोगा शाखा नरसंहार के शहीदों को श्रद्धांजलि, स्वयंसेवकों का बलिदान देश सदा याद रखेगा : रामगोपाल

summer express, मोगा, (दलजीत विक्की) | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मोगा शाखा द्वारा गुरुवार प्रातः शहीदी पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वर्ष 1989 के शाखा नरसंहार में शहीद हुए स्वयंसेवकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 25 जून 1989 को इसी स्थान पर चल रही संघ शाखा पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर 25...

बहादुरगढ़ के एमआईई क्षेत्र में प्लास्टिक कबाड़ गोदाम में भीषण आग, दूर-दूर तक दिखीं लपटें और धुएं का गुबार

Summer express, बहादुरगढ़। शहर के आधुनिक औद्योगिक संपदा (एमआईई) क्षेत्र में देर रात एक प्लास्टिक कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे उठती ऊंची लपटें और घना काला धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगा। घटना...

पानीपत के विकास नगर में दर्दनाक हादसा: कपड़े की गांठों में दबने से दो मासूम बच्चियों की मौत

Summer express, पानीपत। शहर के विकास नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे में दो मासूम बच्चियों की जान चली गई। खेलते-खेलते दोनों बच्चियां एक गोदाम में रखी कपड़े की भारी गांठों के बीच दब गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का...

फरीदाबाद में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: सौतेले पिता ने तीन वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

Summer express,फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद से मानवता को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिवदुर्गा विहार कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपने तीन वर्षीय सौतेले बेटे की कथित रूप से निर्मम हत्या कर दी। आरोप है कि बच्चे की हत्या गला दबाकर की गई और बाद में धारदार हथियार से उस पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.