Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बांग्लादेश में हिंदू नरसंहार? बच्चियों को उठा ले गए हमलावर

ढाका | बांग्लादेश के गोपालगंज जिले से अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर एक भीषण और शर्मनाक हमला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र को दहशत में डाल दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार रात कर्फ्यू के बीच जमात-ए-इस्लामी से जुड़े चरमपंथियों ने कथित रूप से सेना की मौजूदगी में हिंदू घरों को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हैं।

योजनाबद्ध हमला, घरों में लगाई आग

स्थानीय सूत्रों का दावा है कि यह हमला पूरी तरह योजनाबद्ध था। कई घरों में आग लगा दी गई और लोगों को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। सबसे गंभीर आरोप ये हैं कि चार हिंदू लड़कियों को हमलावर जबरन साथ ले गए, जिनका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। इस घटना का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि सरकारी पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

दहशत में पलायन, सरकार अब तक चुप

इलाके में कर्फ्यू लागू होने के बावजूद हिंसा रुक नहीं रही है। बड़ी संख्या में हिंदू परिवार डर के चलते अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की तलाश में पलायन कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि अब तक बांग्लादेश सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यह वही इलाका है जिसे प्रधानमंत्री शेख हसीना का गृह जिला माना जाता है।

राजनीतिक झड़पों से पहले ही तनाव में था इलाका

इस हिंसा से एक दिन पहले ही गोपालगंज में शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग और नेशनल सिटिजन पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई थी। रैली रोकने के लिए रास्तों में पेड़ काटकर गिरा दिए गए, कई सरकारी गाड़ियों को आग के हवाले किया गया और रैली स्थल पर हमला किया गया। इसमें अब तक 10 से ज्यादा लोगों की मौत और दर्जनों घायल हो चुके हैं। इस झड़प के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा भी फायरिंग किए जाने की खबर है।

अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर उठे सवाल

ताजा हमले ने एक बार फिर बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मानवाधिकार संगठनों ने मांग की है कि लापता लड़कियों को जल्द ढूंढा जाए और हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस घटना पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी निगाहें टिक गई हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.