Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चौटाला को धमकी पर भड़के मंत्री ढांडा, बोले- सरकार करे सख्त एक्शन

पानीपत | हरियाणा के चौटाला परिवार को मिली जान से मारने की धमकी पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मामला गंभीर है और यह साफ होना चाहिए कि चौधरी साहब को धमकी दे कौन रहा है। उन्होंने सरकार से मामले में कड़ाई से कार्रवाई करने की मांग की और यह भी कहा कि वे खुद इस विषय पर अभय चौटाला से बात करेंगे।

CET परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी

सीईटी (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) को लेकर मंत्री ढांडा ने बताया कि लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जो भी बची हुई व्यवस्थाएं हैं, उस पर लगातार समीक्षा बैठकें की जा रही हैं ताकि परीक्षा सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो।

कांग्रेस पर जुबानी हमला

राजनीतिक सवालों पर जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, “कांग्रेस अब टूटा हुआ तांगा बन चुकी है, जिसमें सवार होने को कोई तैयार नहीं।” ढांडा ने कहा कि पार्टी में आपसी गुटबाज़ी इतनी अधिक है कि अब संगठनात्मक नियुक्तियों पर भी सवाल उठते हैं। “लोग पूछते हैं कि कांग्रेस में अब किस गुट का जिलाध्यक्ष बनेगा?” उन्होंने तंज कसते हुए कहा।

मंत्री ढांडा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह दिन-रात सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना में व्यस्त है, जबकि जनता अब विकास और स्थिरता को प्राथमिकता दे रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

इमरजेंसी लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला,जनता कांग्रेस को नहीं करेगी माफ़ : मोहनलाल बड़ौली

Summer express/सोनीपत, रमेश कुमार -:भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोनीपत स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 25 जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल (इमरजेंसी) को लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताते हुए कहा कि देश...

सुजानपुर नगर परिषद चुनाव पर बवाल: भाजपा ने लगाया लोकतंत्र की हत्या का आरोप, दोबारा चुनाव कराने की उठाई मांग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:सुजानपुर नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर विवाद गहरा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सुजानपुर में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, पुतला दहन किया और...

धर्मशाला में बरसे मेघ, मौसम हुआ खुशनुमा, लोगों को मिली गर्मी से राहत

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई। आसमान में छाए घने बादलों के बाद हुई झमाझम बारिश से तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया। बारिश के...

11 हजार वोल्ट की तारों की चपेट में आए दो मासूम, गंभीर हालत में  पीजीआई रेफर

Summer express/अंबाला-:अंबाला छावनी के बोह गांव में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। घर की छत पर खेल रहे दो मासूम बच्चे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों बच्चों को पहले अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती...

अंबाला पुलिस का बड़ा एक्शन: स्मैक तस्करों से पूछताछ के बाद दिल्ली से नाइजीरियन ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

Summer express /अंबाला-:अंबाला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का खुलासा किया है। एंटी नारकोटिक सेल ने पहले दो स्थानीय तस्करों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। उनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी कर एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.