Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा का फ्यूचर प्लान तैयार, आएगा डिजिटल और टिकाऊ विकास का दौर

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने राज्य के दीर्घकालिक विकास और “मिशन हरियाणा 2047” को रफ्तार देने के लिए एक नई और क्रांतिकारी पहल की है। सरकार ने ‘भविष्य विभाग’ नाम से एक नया विभाग गठित किया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्किल डेवलपमेंट, सतत विकास और नीति-निर्माण जैसे अहम क्षेत्रों पर काम करेगा।

इस विभाग का मकसद है हरियाणा को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की दिशा में ले जाना और 2030 तक राज्य की GSDP वृद्धि दर 9% से अधिक करना।

क्या करेगा ‘भविष्य विभाग’?

  • AI और रोबोटिक्स पर जोर: स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और प्रशासन जैसे क्षेत्रों में AI और रोबोटिक्स प्रोसेस ऑटोमेशन का प्रयोग बढ़ाया जाएगा।
  • युवाओं के लिए फ्यूचर जॉब्स: ग्रीन और टेक्नोलॉजी आधारित नौकरियों में 1 लाख युवाओं को प्रशिक्षित कर जोड़ा जाएगा।
  • फ्यूचर स्किल्स फ्रेमवर्क: स्कूल शिक्षा विभाग के साथ मिलकर नई पीढ़ी को इंडस्ट्री 4.0 के लिए तैयार किया जाएगा।
  • R&D को मिलेगा बढ़ावा: कृषि, IT और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में अनुसंधान और नवाचार को सरकार प्राथमिकता देगी।
  • ग्रामीण-शहरी एकीकरण: प्रवासन और शहरी विकास के लिए दीर्घकालिक रणनीति बनाई जाएगी।

नीति निर्माण में निभाएगा मुख्य भूमिका

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह विभाग अब से पर्यावरण, शिक्षा, उद्योग, स्वास्थ्य, कृषि और वित्त जैसी 50% से अधिक प्रमुख परियोजनाओं में सलाहकार भूमिका निभाएगा।

सरकार ने इसे एक नोडल एजेंसी का दर्जा दिया है, जो सभी विभागों को भविष्य की चुनौतियों और अवसरों के लिए नीति और रणनीति तैयार करने में सहयोग करेगा।

ई-गवर्नेंस और जलवायु पर विशेष ध्यान

  • हरियाणा में 100% डिजिटल साक्षरता का लक्ष्य रखा गया है।
  • सभी विभागों में ई-गवर्नेंस लागू कर मैनुअल प्रक्रियाएं खत्म की जाएंगी।
  • जलवायु अनुकूलन योजना के तहत राज्य के जलवायु भेद्यता सूचकांक में 20% सुधार का लक्ष्य है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला–मैक्लोडगंज मार्ग पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण में देरी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला से मैक्लोडगंज को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर कोतवाली बाजार के रास्ते डीसी आवास के समीप हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की सलाह का इंतजार कर रहा है।...

कमला नेहरू अस्पताल से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के फैसले पर बवाल, भाजपा का धरना

शिमला,संजू-:शिमला में मातृ एवं शिशु अस्पताल कमला नेहरू (KNH) से गायनी वार्ड को IGMC शिफ्ट करने के फैसले का विरोध तेज होता जा रहा है। जनवादी महिला समिति के बाद अब भाजपा भी खुलकर सरकार के खिलाफ उतर आई है। भाजपा जिला शिमला ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से इस निर्णय को...

कोटखाई में ओलावृष्टि से नुकसान का सर्वे तेज, ट्रैफिक और नशा मुक्ति पर प्रशासन सख्त

शिमला,संजू-:कोटखाई के एसडीएम अभिषेक भरवाल ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बर्फबारी से हुए नुकसान को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे तेज कर दिया है ताकि जल्द मुआवजा दिया जा सके। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की भी तैयारी की...

पंचायत चुनावों में पार्टी आधार नहीं होगा मान्य, भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर सियासत का आरोप-मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अहम संकेत देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं लड़े जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यसमिति की पहली बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंचायत स्तर पर...

नूरपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता परेशान,वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

नूरपुर ,संजीव-:नूरपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर आम जनता में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों ने गैस वितरण प्रणाली को अव्यवस्थित बताते हुए प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है। लोगों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.