Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पखरैर पंचायत में तबाही के बाद अब तक नहीं बहाल सड़क-बिजली..राहत पहुंचाना बना चुनौती

Mandi, Dharamveer

 मंडी जिला की सराज विधानसभा के अति दुर्गम क्षेत्र पखरैर पंचायत में 30 जून की रात को आई आपदा के बाद हालात अब भी बेहद गंभीर बने हुए हैं। इस पंचायत में सड़क और बिजली आपूर्ति अब तक पूरी तरह से ठप्प है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त है। ग्रामीणों का कहना है कि राहत सामग्री तो पहुंची है, लेकिन टूटी सड़कों और खतरनाक रास्तों के कारण 5 किलो राशन भी पीठ पर उठाकर घर तक ले जाना मुश्किल हो गया है।

11 लोग लापता

11 लोग अब तक लापता, 9 मकान और 48 गौशालाएं बह चुकी हैं। कई घर रहने लायक नहीं बचे हैं। 70 प्रतिशत सेब की फसल और पॉलीहाउस भी बर्बाद हो गए हैं।

ग्रामीणों की आपबीती

पंचायत के देजी गांव के रितिक ठाकुर ने बताया कि गांव का शायद ही कोई घर बचा हो जो आपदा से अछूता हो। “हमारे गांव में 5 लोग एक साथ मकान सहित बह गए, जिनका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। बच्चों के स्कूल जाने के रास्ते टूट गए हैं, जिससे प्राथमिक विद्यालय लांबसाफरड भी बंद है।”धर्म चंद और अमी चंद जैसे अन्य ग्रामीणों ने बताया कि शिकारी देवी की पहाड़ियों से आई तबाही ने उनके पशुधन को भी निगल लिया — 108 भेड़-बकरियां और 9 गौशालाएं बह चुकी हैं।

पंचायत प्रमुख की चिंता

ग्राम पंचायत पखरैर की प्रधान मोनिका ठाकुर ने बताया कि पंचायत में 406 परिवार रहते हैं और सभी किसी न किसी रूप में आपदा से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि “17 दिन बाद भी सड़क और बिजली सेवा बहाल नहीं हुई है। पानी की आपूर्ति भी अभी पूरी तरह से नहीं हो पाई है। पंचायत अपने स्तर पर रास्ते बहाल करने की कोशिश में जुटी है।”

दुनिया से कटा रहा पखरैर

बता दें कि यह पंचायत शिकारी देवी से मात्र 10 किमी दूर है। 30 जून की रात बादल फटने से आए भीषण सैलाब ने सबसे पहले इसी पंचायत को निशाना बनाया। इसके बाद यह क्षेत्र शेष दुनिया से पूरी तरह कट गया था। एनडीआरएफ की टीम 5वें दिन यानी 4 जुलाई को जोखिम उठाकर यहां पहुंच सकी, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू हो पाया।ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन और सरकार प्राथमिकता के आधार पर यहां की सड़क और बिजली व्यवस्था को बहाल करे, ताकि राहत कार्यों में तेजी लाई जा सके और बच्चों की पढ़ाई समेत सामान्य जीवन फिर से शुरू हो सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं को रोका, जिला पार्षद जयदेव डागर समेत कई समर्थक हिरासत में

Summer express, रोहतक। दिल्ली में आयोजित एक प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं और समर्थकों को शनिवार को रोहतक जिले की सांपला सीमा पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में जिला पार्षद जयदेव डागर और उनके कई समर्थक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, जयदेव डागर अपने समर्थकों के...

रेवाड़ी हाईटेक जेल से कैदियों के फरार होने पर बड़ा एक्शन, अधीक्षक निलंबित

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा की रेवाड़ी स्थित हाईटेक जिला जेल से दो कैदियों के फरार होने के मामले में जेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल अधीक्षक सुरेंद्र दलाल को निलंबित कर दिया है। यह कदम विभागीय जांच और उच्च अधिकारियों की समीक्षा के बाद उठाया गया है। जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी की नवनिर्मित...

हाई कोर्ट ने अशोक खेमका के पक्ष में सुनाया फैसला, केंद्र के आदेश रद्द

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा कैडर के चर्चित पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक खेमका को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से महत्वपूर्ण राहत मिली है। अदालत ने केंद्र सरकार और केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण के उन आदेशों को निरस्त कर दिया है, जिनके तहत उन्हें भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव या सचिव स्तर पर एंपैनलमेंट का लाभ देने...

हांसी में पूर्व सैनिक ने की आत्महत्या : सुसाइड नोट में चार लोगों के नाम, आर्थिक विवाद की जांच शुरू

Summer express, हांसी। शहर के विकास नगर क्षेत्र में एक पूर्व सैनिक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 63 वर्षीय सुंदर पंघाल के रूप में हुई है, जो हिसार कैंट के निवासी थे और मूल रूप से गांव भगाना से संबंध...

एक शिक्षक के भरोसे नाय स्कूल, ग्रामीणों ने मांगी अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती

Summer express/सिरमौर, संजू -:सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला नाय में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है। स्कूल में वर्तमान में 36 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं, लेकिन उनकी पढ़ाई का पूरा दायित्व केवल एक शिक्षक पर होने से शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.