Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैथल में इंसानियत शर्मसार: बेटा निकला दरिंदा, मां को ताले में बंद कर किया ये काम

कैथल | हरियाणा के कैथल जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग बेटे ने अपनी दिव्यांग मां को बेरहमी से घर में बंद कर दिया और गेट पर ताला लगाकर फरार हो गया। महिला 9 दिन तक बिना खाना-पानी के बंद रही और गेट के नीचे से लोगों से रोटी और पानी की गुहार लगाती रही। हालात बिगड़ने पर पड़ोसियों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गेट का ताला तोड़कर महिला को बाहर निकाला, लेकिन वह बेसुध हो चुकी थी। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शराब पार्टी करता, पैसे मांगकर करता था मारपीट

पीड़ित महिला नैना देवी ने कांपती आवाज में बताया कि उसका 17 साल का बेटा अक्सर दोस्तों के साथ शराब पीकर घर आता है और उससे पैसे मांगता है। न देने पर डंडों और हाथों से बेरहमी से पीटता है। कई बार खाने-पीने का सामान जानबूझकर गिरा देता था, ताकि मां भूखी-प्यासी तड़पती रहे। महिला बीमार है और खुद चलने-फिरने में असमर्थ है।

पड़ोसियों की संवेदनशीलता से बची जान

पड़ोसियों के मुताबिक, महिला के पति की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है और वह अपने बेटे के साथ अकेली रहती है। शुरू में गेट खुला रहता था तो लोग उसे खाना पहुंचा देते थे, लेकिन पिछले 4-5 दिनों से गेट पर ताला लटक रहा था। महिला की हालत बिगड़ती देख मोहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

थाना तितरम के एसएचओ कृष्ण कुमार ने बताया, “पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला बेहोशी की हालत में मिली। गेट का ताला तोड़कर उसे बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों को समझाया गया है और महिला की शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

समाज में उभरा सवाल: बेटा ही बन गया हैवान

इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। मोहल्ले में गुस्से का माहौल है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब बेटा ही हैवान बन जाए तो एक मां कहां जाए? लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में कोई और मां इस तरह की दरिंदगी का शिकार न हो।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

इमरजेंसी लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला,जनता कांग्रेस को नहीं करेगी माफ़ : मोहनलाल बड़ौली

Summer express/सोनीपत, रमेश कुमार -:भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोनीपत स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 25 जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल (इमरजेंसी) को लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताते हुए कहा कि देश...

सुजानपुर नगर परिषद चुनाव पर बवाल: भाजपा ने लगाया लोकतंत्र की हत्या का आरोप, दोबारा चुनाव कराने की उठाई मांग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:सुजानपुर नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर विवाद गहरा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सुजानपुर में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, पुतला दहन किया और...

धर्मशाला में बरसे मेघ, मौसम हुआ खुशनुमा, लोगों को मिली गर्मी से राहत

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई। आसमान में छाए घने बादलों के बाद हुई झमाझम बारिश से तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया। बारिश के...

11 हजार वोल्ट की तारों की चपेट में आए दो मासूम, गंभीर हालत में  पीजीआई रेफर

Summer express/अंबाला-:अंबाला छावनी के बोह गांव में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। घर की छत पर खेल रहे दो मासूम बच्चे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों बच्चों को पहले अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती...

अंबाला पुलिस का बड़ा एक्शन: स्मैक तस्करों से पूछताछ के बाद दिल्ली से नाइजीरियन ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

Summer express /अंबाला-:अंबाला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का खुलासा किया है। एंटी नारकोटिक सेल ने पहले दो स्थानीय तस्करों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। उनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी कर एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.