Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ई-केवाईसी नहीं तो कटेगा राशन कार्ड, बंद होगा राशन

हरियाणा  | हरियाणा में BPL और अंत्योदय (AAY) राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर है। सरकार ने 5 साल से ऊपर के सभी लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी (E-KYC) अनिवार्य कर दी है। अगर समय रहते ये प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो कार्ड न सिर्फ निलंबित हो सकता है, बल्कि राशन वितरण भी बंद किया जा सकता है।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने दिए सख्त निर्देश
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने साफ किया है कि जिन लाभार्थियों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, वे जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करें। इसको लेकर सभी राशन डिपो पर ई-केवाईसी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा, ‘मेरी केवाईसी’ मोबाइल ऐप से घर बैठे भी केवाईसी की जा सकती है।

अब तक 53% लाभार्थियों ने पूरी की प्रक्रिया

जिले के 53% कार्ड धारक अब तक यह प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। बाकी बचे परिवारों के लिए वार्ड और गांव स्तर पर विशेष शिविर और मुनादी कराने के निर्देश डिपो संचालकों को दिए गए हैं।

ई-केवाईसी के लिए ज़रूरी दस्तावेज़:

  • फैमिली आईडी
  • आधार कार्ड
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर

डिपो पर जाकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के जरिए यह प्रक्रिया महज एक मिनट में पूरी हो जाती है।

बाद में देरी पड़ सकती है भारी

यदि ई-केवाईसी के बिना राशन बंद हो गया, तो कार्ड को फिर से एक्टिव करवाने में लंबी प्रक्रिया और समय लग सकता है। इसलिए जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अमित शेखावत ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर केवाईसी करवाकर असुविधा से बचें। किसी भी समस्या की स्थिति में नागरिक अपने निकटतम खाद्य एवं आपूर्ति कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

11 हजार वोल्ट की तारों की चपेट में आए दो मासूम, गंभीर हालत में  पीजीआई रेफर

Summer express/अंबाला-:अंबाला छावनी के बोह गांव में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। घर की छत पर खेल रहे दो मासूम बच्चे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों बच्चों को पहले अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती...

अंबाला पुलिस का बड़ा एक्शन: स्मैक तस्करों से पूछताछ के बाद दिल्ली से नाइजीरियन ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

Summer express /अंबाला-:अंबाला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का खुलासा किया है। एंटी नारकोटिक सेल ने पहले दो स्थानीय तस्करों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। उनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी कर एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी...

2 लाख की रोबोटिक सर्जरी मात्र 30 हजार में, नेरचौक मेडिकल कॉलेज हुए 61 सफल ऑपरेशन

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:निजी अस्तपालों में रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से लाखों रुपयों की फीस लेकर किए जाने वाले ऑपरेशन अब मंडी जिला के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान श्री लाल बहादुर शास्त्री नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मात्र 30 हजार में किए जा रहे हैं। बीते 4 माह में मेडिकल कॉलेज मे रोबोटिक सर्जरी के 61...

22 दिनों से बूंद-बूंद को तरस रही सिरसा की खन्ना कॉलोनी,पानी के लिए मचा हाहाकार

Summer express/सिरसा,विजय-: हरियाणा के सिरसा शहर में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। शहर की खन्ना कॉलोनी के निवासी पिछले 22 दिनों से पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों के घरों में लगे नलों से पानी की जगह सिर्फ हवा...

इंस्टाग्राम विवाद में हमला करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड,गांव में कराया शक्ति प्रदर्शन

Summer express/कैथल, बलिंदर कुमार -:कैथल जिले के गांव क्योड़क में सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद के चलते युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव बेलेरखा निवासी राहुल उर्फ रावल और गांव क्योड़क निवासी शेखर के रूप में हुई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.