Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दुर्गापुर से पीएम मोदी का सियासी शंखनाद, TMC ने कसा तंज

पश्चिम बंगाल  | पश्चिम बंगाल की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। 2026 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस अब खुलकर आमने-सामने हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दुर्गापुर में मेगा जनसभा की, जो राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम मानी जा रही है। पीएम मोदी ने 5400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिसमें ऊर्जा, रेल, सड़क और पर्यावरण से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।

बीजेपी इस रैली को बंगाल में “नए युग की शुरुआत” बता रही है। पार्टी के मुताबिक दो लाख से ज्यादा लोगों ने शिरकत की। पीएम मोदी ने दुर्गापुर-कोलकाता नैचुरल गैस पाइपलाइन, रेलवे लाइन डबलिंग प्रोजेक्ट और रोड ओवर ब्रिज जैसी परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। उनका कहना है कि इससे पूर्व भारत में रोज़गार और विकास की रफ्तार तेज होगी।

वहीं टीएमसी ने इस दौरे को राजनीतिक स्टंट बताते हुए पीएम मोदी पर हमला बोला। टीएमसी सांसद शायनी घोष ने कहा, “बार-बार आकर टैक्सपेयर्स का पैसा क्यों बर्बाद कर रहे हैं? खेला तो होगा ही।” उन्होंने 2021 के नतीजों की याद दिलाते हुए कहा कि “200 पार” का सपना अब महंगाई में दिख रहा है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पीएम मोदी की यह रैली और 21 जुलाई को कोलकाता में होने वाली टीएमसी की ‘शहीद दिवस’ रैली—बंगाल की सियासी पटकथा तय करेंगी। 2026 की लड़ाई अब ज़मीन पर उतर चुकी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.