Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फतेहाबाद में सख्ती : कांवड़ियों पर लगी धारा 163, क्यों?

फतेहाबाद  | हरियाणा के फतेहाबाद जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी मनदीप कौर ने जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS), 2023 की धारा 163 के तहत सख्त आदेश जारी करते हुए लाउडस्पीकर, डीजे और अन्य तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है।

यह आदेश 11 जुलाई से 23 जुलाई तक प्रभावी रहेगा, जो कांवड़ मेले की अवधि है। इस दौरान शिवभक्तों की भीड़ हरिद्वार और नीलकंठ से जल लेकर लौटती है और स्थानीय शिवालयों में जलाभिषेक करती है। अक्सर कांवड़ यात्रा में श्रद्धालु तेज़ आवाज में डीजे बजाते हुए वाहनों से या पैदल यात्रा करते हैं, जिससे कई बार शांति भंग होने की स्थिति बनती है।

फतेहाबाद पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है। रिपोर्ट में बताया गया कि कुछ श्रद्धालु यात्रा के दौरान हॉकी, बैट और अन्य हथियारनुमा वस्तुएं भी साथ रखते हैं, जिससे कानून व्यवस्था पर असर पड़ सकता है।

जिलाधिकारी के अनुसार, कोई भी व्यक्ति अगर इन निर्देशों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ धारा 163 BNS के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे शांतिपूर्वक और नियमों का पालन करते हुए आस्था व्यक्त करें, ताकि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.