Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

7 जिलों में खुलेंगे कैंसर सेंटर, घर बैठे इलाज का रास्ता साफ

हरियाणा  | हरियाणा सरकार ने कैंसर पीड़ितों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब मरीजों को इलाज के लिए दूर के अस्पतालों में भटकना नहीं पड़ेगा। सरकार ने राज्य के सात जिलों में कैंसर डे केयर सेंटर खोलने का फैसला लिया है, जहां कीमोथेरेपी सहित कई जरूरी सेवाएं उपलब्ध होंगी।

ये जिले होंगे शामिल

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, सोनीपत और रोहतक में यह सेंटर खोले जाएंगे। हर जिले में प्रशिक्षित मेडिकल ऑफिसर, फिजिशियन और नर्सिंग स्टाफ तैनात रहेगा।

PGI रोहतक के साथ समझौता

स्वास्थ्य विभाग ने PGI रोहतक के साथ एग्रीमेंट किया है। इसके तहत डॉक्टरों को दो महीने और नर्सिंग स्टाफ को 15 दिन की विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है, ताकि इलाज की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।

30 हजार से ज्यादा पंजीकृत कैंसर मरीजों को लाभ

राज्य में फिलहाल 30,000 से ज्यादा कैंसर रोगी पंजीकृत हैं। इन सेंटर्स के खुलने से उन्हें सस्ती, सुलभ और स्थानीय स्तर पर इलाज की सुविधा मिलेगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि डॉक्टरों की कमी को पूरा किया जा रहा है और अस्पतालों में खाली पदों पर नियुक्तियां भी की जा चुकी हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही: 468 पर्यटक लापता, 393 विदेशी नागरिक शामिल

summer express ,काठमांडू। नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में अचानक आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी है। बाढ़ के 24 घंटे बाद भी 468 पर्यटक और यात्री संपर्क से बाहर हैं। इनमें 393 विदेशी नागरिक और 75 नेपाली शामिल हैं। नेपाल और चीन में अब तक कम से कम 165 लोगों की मौत...

पंजाब में फिर चढ़ा पारा, गर्मी-उमस से लोग बेहाल, मानसून पड़ा सुस्त

summer express , अमृतसर। पंजाब में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने के साथ एक बार फिर गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार को राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। हालांकि कुछ उत्तरी और पूर्वी जिलों में हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं,...

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: बस-ऑटो की टक्कर में 7 की मौत, 10 घायल

Summer express ,अमरावती। आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। हादसा चिलकलुरिपेट नेशनल हाईवे पर एक निजी ट्रैवल बस और ऑटो-रिक्शा की टक्कर के बाद हुआ। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक...

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.