Facebook-f Youtube X-twitter

राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान देने का दावा, क्रेशर यूनियन बोली – हम खनन माफिया नहीं

Una, Rakesh

ऊना में क्रेशर यूनियन की एक अहम बैठक हुई, जिसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूनियन ने खुद को “खनन माफिया” कहे जाने पर कड़ा ऐतराज जताया। हिमाचल प्रदेश क्रेशर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि क्रेशर उद्योग देश के विकास में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि देशभर में निर्माण और विकास कार्यों में क्रेशर उत्पादों का इस्तेमाल होता है और हिमाचल का यह सेक्टर भी राज्य और राष्ट्र को भारी राजस्व देता है।

राजेंद्र ठाकुर ने दावा किया कि सिर्फ ऊना जिले से ही क्रेशर यूनियन राज्य सरकार को अब तक 250 करोड़ रुपये का राजस्व दे चुकी है। इसके साथ-साथ जिले के 85 क्रेशर पट्टों से लगभग 4 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार भी मिला है।

यूनियन ने यह भी कहा कि वह पूरी तरह कानून के दायरे में रहकर अधिकृत खनन पट्टों पर ही काम करती है। खनन के बाद प्रभावित इलाकों में वृक्षारोपण भी किया जाता है, ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों के लिए येलो...

भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य में हमलों की निंदा की, सुरक्षित नौवहन और वैश्विक व्यापार बहाल करने की मांग

Summer express, न्यूयॉर्क | भारत ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के दौरान वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य में निर्बाध और सुरक्षित नौवहन तथा वैश्विक व्यापार को जल्द बहाल करने की मांग की है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश पर्वतनेनी ने कहा...

तलाक से पहले पूर्व वर्जीनिया गवर्नर ने पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

Summer express, वर्जीनिया  | अमेरिका के वर्जीनिया राज्य से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर जस्टिन फेयरफैक्स ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। यह घटना उस समय हुई जब दोनों के बीच तलाक का मामला अदालत में चल रहा था और...

लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसा: चंडीगढ़ रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

Summer express, लुधियाना  | लुधियाना में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जारी है। ताजा मामला चंडीगढ़ रोड का है, जहां देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।...

ऊना में कैफे की किचन में भीषण आग,लाखों का नुकसान

Summer express/ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हमीरपुर रोड पर स्थित एक कैफे की किचन में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.