इंडोनेशिया | इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी प्रांत में एक बड़ा समुद्री हादसा सामने आया है। तालिस द्वीप के पास “KM Barcelona V-A” नामक एक यात्री जहाज में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते जहाज धुएं से घिर गया और यात्रियों में हड़कंप मच गया। डर के मारे दर्जनों लोग अपनी जान बचाने के लिए समुद्र में कूद गए।
घटना के समय जहाज में 280 से अधिक लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है, लेकिन हादसे के बाद जहाज की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
जैसे ही हादसे की सूचना मिली, रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। अब तक बड़ी संख्या में लोगों को समुद्र से सुरक्षित निकाला जा चुका है। स्थानीय प्रशासन और समुद्री सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह हादसा न केवल एक बड़ा झटका है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि समुद्री यात्रा में सुरक्षा मानकों को लेकर कितनी बड़ी लापरवाही हो सकती है।