Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा

जम्मू-कश्मीर  | जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के डच्चन क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। रविवार को यहां आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच जोरदार मुठभेड़ छिड़ गई। पुलिस को इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद सेना और पुलिस ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया।

जैसे ही सुरक्षाबल संदिग्ध क्षेत्र के पास पहुंचे, आतंकियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया और दोनों ओर से गोलियों की तड़तड़ाहट शुरू हो गई। मुठभेड़ अभी भी जारी है और पूरे इलाके को घेर कर तलाशी अभियान को और तेज कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, आतंकी एक सुनसान पहाड़ी इलाके में छिपे हुए थे। मौके पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर दी गई है और पूरे क्षेत्र को हाई अलर्ट पर रखा गया है। घटनास्थल से अभी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रामपुर में पुल के पास खाई में गिरी कार: 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत, बेटा घायल

Summer express, रामपुर। उपतहसील तकलेच में पुल के समीप  रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनका 40 वर्षीय बेटा घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच...

बीएड में दाखिले का मौका : बिना प्रवेश परीक्षा दिए भी मिल सकेगी सीट, 31 अगस्त-1 सितंबर को ओपन काउंसलिंग

Summer express, धर्मवीर, मंडी। बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने खाली पड़ी बीएड की 370 सीटों को भरने के लिए ओपन काउंसलिंग का निर्णय लिया है। खास बात यह है कि इन सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं देने वाले पात्र अभ्यर्थी भी...

रोज पब्लिक स्कूल सुल्याली में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन, विद्यार्थियों ने खुद तैयार कीं आकर्षक राखियां

Summer express, संजीव महाजन, नूरपुर। रोज पब्लिक स्कूल, सुल्याली में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रक्षाबंधन के अवसर पर विद्यार्थियों ने कला, लेखन...

हिमाचल में 30 अगस्त से फिर सक्रिय होगा मानसून, छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Summer express, संजू, शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कमजोर पड़ा मानसून अब एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 30 अगस्त की शाम से प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू होगा, जो 3 सितंबर तक जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में...

जयराम ठाकुर ने टैक्सी ऑपरेटरों का आमरण अनशन खत्म करवाया, यूनियन ने 2027 में भाजपा समर्थन का किया ऐलान

Summer express, संजू, शिमला। रक्षाबंधन के दिन हिमाचल प्रदेश में टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन ने नया राजनीतिक मोड़ ले लिया। शिमला के चौड़ा मैदान में पिछले पांच दिनों से आमरण अनशन पर बैठे ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के सदस्यों का अनशन शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने समाप्त करवाया। इसके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.