Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में भोग के दौरान गोलियां, गैंगस्टर लक्की पटियाल ने ली जिम्मेदारी

फरीदकोट | पंजाब में एक भोग समारोह के दौरान हुई गोलीबारी ने सनसनी मचा दी है। अब इस हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है, गैंगस्टर लक्की पटियाल, जो फिलहाल आर्मेनिया में रह रहा है, ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

घटना कोटकपूरा के पास ब्राह्मणवाला गांव की है, जहां बाइक सवार तीन हमलावरों ने एक एंडेवर कार पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। हमले में कार चला रहे यादविंदर सिंह (30) की मौके पर ही मौत हो गई। यादविंदर मूल रूप से मोहाली का निवासी था और कभी जीवनजोत सिंह उर्फ जुगनू का ड्राइवर रह चुका था।

जुगनू पर था सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शक

जुगनू का नाम मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी सामने आया था। उस पर गैंगस्टरों को मूसेवाला की जानकारी देने और रेकी करने का आरोप लगा था। हालांकि, पुलिस जांच में उसके खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले, जिसके चलते उसे क्लीन चिट दे दी गई।

पुलिस का दावा: जुगनू था असली टारगेट

पुलिस के अनुसार, इस हमले का निशाना जुगनू ही था। वह भोग समारोह में शामिल होने आया था लेकिन गुरुद्वारा साहिब से दूसरी गाड़ी में निकल गया। हमलावरों को शक हुआ कि जुगनू कार में है, लेकिन उनकी गोलियों की चपेट में यादविंदर आ गया और मारा गया।

फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है और हमलावरों की पहचान करने के प्रयास कर रही है। घटना ने एक बार फिर से पंजाब में गैंगवार की गंभीरता को उजागर कर दिया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राधाष्टमी से पहले निखरेगी डल झील, अंतिम दौर में पहुंचा सौंदर्यीकरण

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के नडडी स्थित ऐतिहासिक डल झील राधाष्टमी पर्व से पहले नए और आकर्षक स्वरूप में नजर आएगी। झील के सौंदर्यीकरण का काम इन दिनों अंतिम चरण में पहुंच गया है। बरसात के कारण निर्माण कार्य में कुछ देरी जरूर हुई, लेकिन अब अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। आगामी...

यूजीसी गाइडलाइन के विरोध में हमीरपुर में सामान्य वर्ग की रैली, आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठी मांग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: केंद्र सरकार की ओर से जारी यूजीसी की नई गाइडलाइन के विरोध में शनिवार को हमीरपुर शहर में सामान्य वर्ग के लोगों ने रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। भोटा चौक से शुरू हुई रैली गांधी चौक तक पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने नई गाइडलाइन को एकतरफा बताते हुए इसे वापस लेने की मांग उठाई।...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

Summer express ऊना, राकेश-: नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं...

भजनलाल की बेटी रोशनी बिश्नोई को झटका, करोड़ों के प्लॉट मामले में अग्रिम जमानत खारिज

Summer express चंडीगढ़ । हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की बेटी रोशनी बिश्नोई को करोड़ों रुपये की संपत्ति से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में गुरुग्राम की अदालत से राहत नहीं मिली। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश यशविंदर पॉल सिंह की अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। मामला मृत व्यक्ति के नाम पर कथित फर्जी...

रक्षाबंधन पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने स्वच्छता सेनानी और अस्पताल कर्मियों से बंधवाई राखी

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अंबाला में भाई-बहन के प्रेम और सम्मान की भावना से जुड़ा भावुक दृश्य देखने को मिला। हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल ने रविवार सुबह अंबाला शहर नगर निगम और नागरिक अस्पताल पहुंचकर स्वच्छता सेनानी बहनों तथा अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारियों से राखी बंधवाई।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.