Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

CET 2025: एडमिट कार्ड विवाद पहुंचा हाईकोर्ट, परीक्षा पर लग सकता है ब्रेक?

हरियाणा  | हरियाणा में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 का आयोजन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा 26 और 27 जुलाई को किया जाना है। लेकिन परीक्षा से ठीक पहले एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कुछ अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि समय पर आवेदन और दस्तावेज जमा करने के बावजूद उन्हें एडमिट कार्ड जारी नहीं किया गया, जिससे वे परीक्षा से वंचित हो सकते हैं। इसको लेकर कई अभ्यर्थी अब पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की शरण में पहुंच गए हैं।

कोर्ट में आज सुनवाई, राहत की उम्मीद

याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट से मांग की है कि आयोग को निर्देश दिया जाए कि उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाए और एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएं। उनका कहना है कि उन्होंने आवेदन प्रक्रिया के सभी नियमों का पालन किया, फीस जमा की और दस्तावेज भी अपलोड किए। बावजूद इसके, उनका एडमिट कार्ड अब तक नहीं आया।

HSSC पर लापरवाही का आरोप

अभ्यर्थियों ने आयोग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय रहते एडमिट कार्ड जारी नहीं हुआ, तो उनका एक साल बर्बाद हो जाएगा। याचिका में कोर्ट से यह भी अपील की गई है कि वह मामले की गंभीरता को देखते हुए जरूरी निर्देश दे, ताकि किसी भी योग्य उम्मीदवार को परीक्षा से वंचित न रहना पड़े।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अमृतसर बस अड्डे पर हड़ताल बेअसर, रोडवेज-पनबस की सेवाएं सामान्य

summer express, अमृतसर। पंजाब में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल के बीच गुरुवार को अमृतसर बस अड्डे पर बस सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं। पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के कर्मचारियों ने हड़ताल में शामिल नहीं होने का फैसला किया, जिसके चलते यात्रियों को विभिन्न रूटों पर बसें आसानी से उपलब्ध होती रहीं। बस...

पंजोखरा साहिब विवाद: एक और सिख युवक जेल से रिहा, झिंडा ने गुरसिमरन मंड को दी चेतावनी

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। पंजोखरा साहिब विवाद के बाद दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे जाम करने के मामले में हिरासत में लिए गए सिख युवाओं की रिहाई का सिलसिला जारी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ सिख संगत की बैठक के बाद युवाओं के खिलाफ दर्ज मामलों को रद्द करने और उन्हें चरणबद्ध तरीके से रिहा करने...

नारनौल में युवक पर फायरिंग: पेट में लगी गोली, गंभीर हालत में जयपुर रेफर

summer express ,नारनौल। नारनौल के घाटासेर गांव में देर रात विवाद के दौरान एक युवक पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। फायरिंग में अतर सिंह नामक युवक के पेट में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जयपुर...

बहादुरगढ़ में बड़ा रिकॉर्ड घोटाला या लापरवाही? गरीबों के नाम दर्ज हुए 13-13 प्लाट, कट गया BPL राशन

summer express ,बहादुरगढ़। सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज गलत संपत्तियों ने बहादुरगढ़ के गरीब और श्रमिक परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई ऐसे लोगों के नाम परिवार पहचान पत्र में एक से लेकर 13 तक प्लाटों की प्रॉपर्टी आईडी दर्ज हो गई हैं, जबकि उनके पास खुद की जमीन या मकान तक नहीं है। संपत्ति...

बीकानेर में तेज रफ्तार कार ने तोड़ा घर का गेट, गैराज में खड़ी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त

summer express , बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर स्थित खटूरिया कॉलोनी में बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक मकान के मुख्य गेट को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। हादसा इतना जोरदार था कि घर के गैराज में खड़ी दूसरी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय घर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.