Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रक्षाबंधन पर सरकार की सौगात: लॉन्च हो सकती है ‘लाड़ो लक्ष्मी योजना’

हरियाणा  | हरियाणा सरकार रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नायब सैनी जल्द ही ‘लाड़ो लक्ष्मी योजना’ की शुरुआत कर सकते हैं। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने ₹2100 की वित्तीय मदद दी जाएगी।

चार चरणों में लागू होगी योजना

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने बताया कि योजना को चार चरणों में लागू किया जाएगा। पहले चरण में उन महिलाओं को शामिल किया जाएगा जिनकी सालाना आय 1.80 लाख रुपये से कम है। अनुमान है कि शुरुआत में लगभग 50 लाख महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकेंगी।

जल्द खुलेगा रजिस्ट्रेशन पोर्टल

सरकार पात्र महिलाओं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू करने जा रही है। फाइनल रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दी गई है और संभावना है कि रक्षाबंधन के दिन इसका औपचारिक ऐलान हो जाएगा।

चुनावी वादा पूरा करने की तैयारी

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने राज्य की सभी महिलाओं को ₹2100 मासिक सहायता देने का वादा किया था। अब सरकार इस वादे को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। यह योजना महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मुख्यमंत्री से मिले चानौत गांव के प्रतिनिधि, पेयजल आपूर्ति और विकास कार्यों का मिला भरोसा

Summer express, चंडीगढ़। चानौत गांव के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार सुबह हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ में मुलाकात कर गांव की पेयजल समस्या और विकास संबंधी मांगों को उनके समक्ष रखा। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि गांव में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी और इसके लिए...

हरियाणा के फरार आरोपियों की नेपाल भागने की आशंका, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

महराजगंज। हरियाणा से फरार दो वांछित आरोपियों के नेपाल के रास्ते देश छोड़ने की आशंका के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विशेष रूप से सोनौली और ठूठीबारी बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से निगरानी...

हरियाणवी इंडस्ट्री में बैकग्राउंड डांसरों के शोषण पर विवाद, सपना चौधरी ने दिया समर्थन

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में बैकग्राउंड डांसरों के कथित शोषण को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मामला तब सामने आया जब एक सोशल मीडिया पोस्ट पर बैकग्राउंड डांसर सिम्मी ने कमेंट कर कम वेतन और कठिन कामकाज की परिस्थितियों पर सवाल उठाए। इसके बाद डांसर सिम्मी का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें...

गुरुग्राम तालाब में नहाते समय दो मजदूरों की डूबकर दर्दनाक मौत

Summer express, गुरुग्राम। साइबर सिटी गुरुग्राम के बजघेड़ा गांव में स्थित एक तालाब में नहाने गए दो मजदूरों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बजघेड़ा थाना पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला गया।...

फर्जी सुप्रीम कोर्ट वेबसाइट से ठगी, सीबीआई ने देशभर में की कार्रवाई

Summer express,नई दिल्ली। देशभर में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह नेटवर्क लोगों को “डिजिटल अरेस्ट” का भय दिखाकर ठगी को अंजाम देता था। मामले की जांच के तहत सीबीआई ने 16 राज्यों में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.