Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंबा में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल रहे मुख्य अतिथि

Chamba, Manjur Pathan


भगवान लक्ष्मीनारायण और रघुवीर महाराज को मिंजर अर्पित करने के साथ ही आज चंबा में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की भव्य शुरुआत हुई। एक सप्ताह तक चलने वाले इस पारंपरिक उत्सव का शुभारंभ प्रदेश के महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और चंबा सदर से विधायक नीरज नय्यर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

हर वर्ष की तरह इस बार भी शोभायात्रा का आगाज़ नगरपालिका कार्यालय से हुआ, जो प्राचीन लक्ष्मीनारायण मंदिर, रघुवीर मंदिर और फिर श्री हरिराय मंदिर होते हुए आगे बढ़ी। इन मंदिरों में महामहिम राज्यपाल ने भगवान के चरणों में मिंजर अर्पित कर पारंपरिक रस्म को निभाया।राज्यपाल द्वारा ऐतिहासिक मिंजर ध्वज फहराकर मेले का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इसके उपरांत उन्होंने ऐतिहासिक चौगान मैदान में विभिन्न विभागों और संस्थाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने प्रदेशवासियों को मिंजर महोत्सव की शुभकामनाएं दीं और कहा कि चंबा अपनी अद्वितीय प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए विश्वविख्यात है।उन्होंने कहा कि मेले एवं उत्सवों के माध्यम से पारंपरिक संस्कृति का संरक्षण होता है और सामाजिक सौहार्द को मजबूती मिलती है।राज्यपाल ने यह भी कहा कि मिंजर महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि यह चंबा की आस्थाओं, परंपराओं और लोकविश्वासों से जुड़ा एक जीवंत प्रतीक है।इस मौके पर  शुक्ल ने हाल ही में राज्य में हुई भारी बारिश और बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरी चिंता भी जताई।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं को रोका, जिला पार्षद जयदेव डागर समेत कई समर्थक हिरासत में

Summer express, रोहतक। दिल्ली में आयोजित एक प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं और समर्थकों को शनिवार को रोहतक जिले की सांपला सीमा पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में जिला पार्षद जयदेव डागर और उनके कई समर्थक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, जयदेव डागर अपने समर्थकों के...

रेवाड़ी हाईटेक जेल से कैदियों के फरार होने पर बड़ा एक्शन, अधीक्षक निलंबित

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा की रेवाड़ी स्थित हाईटेक जिला जेल से दो कैदियों के फरार होने के मामले में जेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल अधीक्षक सुरेंद्र दलाल को निलंबित कर दिया है। यह कदम विभागीय जांच और उच्च अधिकारियों की समीक्षा के बाद उठाया गया है। जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी की नवनिर्मित...

हाई कोर्ट ने अशोक खेमका के पक्ष में सुनाया फैसला, केंद्र के आदेश रद्द

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा कैडर के चर्चित पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक खेमका को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से महत्वपूर्ण राहत मिली है। अदालत ने केंद्र सरकार और केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण के उन आदेशों को निरस्त कर दिया है, जिनके तहत उन्हें भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव या सचिव स्तर पर एंपैनलमेंट का लाभ देने...

हांसी में पूर्व सैनिक ने की आत्महत्या : सुसाइड नोट में चार लोगों के नाम, आर्थिक विवाद की जांच शुरू

Summer express, हांसी। शहर के विकास नगर क्षेत्र में एक पूर्व सैनिक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 63 वर्षीय सुंदर पंघाल के रूप में हुई है, जो हिसार कैंट के निवासी थे और मूल रूप से गांव भगाना से संबंध...

एक शिक्षक के भरोसे नाय स्कूल, ग्रामीणों ने मांगी अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती

Summer express/सिरमौर, संजू -:सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला नाय में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है। स्कूल में वर्तमान में 36 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं, लेकिन उनकी पढ़ाई का पूरा दायित्व केवल एक शिक्षक पर होने से शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.