Facebook-f Youtube X-twitter

CET ऑपरेशन कामयाब : अनिल विज बोले हर विभाग ने दिखाया दम

अम्बाला | हरियाणा में आयोजित कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) को सफल बनाने में परिवहन विभाग सहित सभी संबंधित एजेंसियों ने अहम भूमिका निभाई है। परिवहन मंत्री अनिल विज ने रविवार को अंबाला छावनी बस अड्डे पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान लगभग 13 लाख परीक्षार्थियों को दो दिन में चार शिफ्टों में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाना एक बहुत बड़ी चुनौती थी, जिसे सभी विभागों के सहयोग से बखूबी निभाया गया।

मंत्री विज ने सुबह 5 बजे से ड्यूटी पर तैनात ड्राइवरों की हौसलाअफजाई करते हुए उनकी पीठ थपथपाई और तालियां बजाकर उनका उत्साह भी बढ़ाया। उन्होंने कहा कि “परीक्षार्थियों के चेहरे पर संतोष साफ दिख रहा है, जो दर्शाता है कि परिवहन विभाग की व्यवस्थाएं बेहतर रहीं।”

तीज और वीकेंड की भीड़ में भी बस सेवाएं बनीं रहीं

विज ने बताया कि एक ओर जहां CET परीक्षा के परीक्षार्थियों को समय पर बस सेवा पहुंचानी थी, वहीं दूसरी ओर तीज और सप्ताहांत के चलते आम यात्रियों के लिए भी परिवहन सेवाएं सामान्य बनाए रखना एक चुनौती थी, जिसे विभाग ने सफलतापूर्वक निभाया।

“सार्थक भागीदारी से ही मिलती है सफलता”

मंत्री ने जोर देकर कहा कि बिना स्टाफ की संलग्नता और सामूहिक प्रयासों के ऐसा कोई भी आयोजन संभव नहीं होता। उन्होंने बताया कि पुलिस, प्रशासन, परिवहन विभाग और अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं। इसी समन्वय की बदौलत CET परीक्षा अब तक शांतिपूर्वक और व्यवस्थित रूप से आयोजित हो रही है।

विज ने यह भी दोहराया कि भविष्य में इस तरह की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत रहेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला–मैक्लोडगंज मार्ग पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण में देरी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला से मैक्लोडगंज को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर कोतवाली बाजार के रास्ते डीसी आवास के समीप हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की सलाह का इंतजार कर रहा है।...

कमला नेहरू अस्पताल से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के फैसले पर बवाल, भाजपा का धरना

शिमला,संजू-:शिमला में मातृ एवं शिशु अस्पताल कमला नेहरू (KNH) से गायनी वार्ड को IGMC शिफ्ट करने के फैसले का विरोध तेज होता जा रहा है। जनवादी महिला समिति के बाद अब भाजपा भी खुलकर सरकार के खिलाफ उतर आई है। भाजपा जिला शिमला ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से इस निर्णय को...

कोटखाई में ओलावृष्टि से नुकसान का सर्वे तेज, ट्रैफिक और नशा मुक्ति पर प्रशासन सख्त

शिमला,संजू-:कोटखाई के एसडीएम अभिषेक भरवाल ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बर्फबारी से हुए नुकसान को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे तेज कर दिया है ताकि जल्द मुआवजा दिया जा सके। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की भी तैयारी की...

पंचायत चुनावों में पार्टी आधार नहीं होगा मान्य, भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर सियासत का आरोप-मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अहम संकेत देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं लड़े जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यसमिति की पहली बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंचायत स्तर पर...

नूरपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता परेशान,वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

नूरपुर ,संजीव-:नूरपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर आम जनता में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों ने गैस वितरण प्रणाली को अव्यवस्थित बताते हुए प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है। लोगों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.