Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार के आदिश की उड़ान: IMO में सिल्वर जीत, लंदन यूनिवर्सिटी से मिला बुलावा

हिसार  |  66वें इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड (IMO) में भारत ने अब तक का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दुनिया भर के 110 देशों को पछाड़कर 7वां स्थान हासिल किया। इस कामयाबी में हरियाणा के हिसार निवासी आदिश जैन का भी बड़ा योगदान रहा, जिन्होंने इस प्रतिष्ठित वैश्विक प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर न सिर्फ भारत, बल्कि अपने राज्य और परिवार का नाम भी रोशन किया।

इस प्रतियोगिता का आयोजन ऑस्ट्रेलिया के सनशाइन कोस्ट में हुआ, जहां भारत की टीम ने 3 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने इस बार कुल 252 में से 193 अंक प्राप्त किए, जो अब तक का सर्वाधिक स्कोर है। यह दूसरी बार है जब भारत ने IMO में तीन स्वर्ण पदक जीते हैं।

आदिश जैन को मिला लंदन के टॉप कॉलेज में दाखिला

इस जबरदस्त प्रदर्शन के बाद आदिश जैन को लंदन के ‘इंपीरियल कॉलेज’ में MSc Mathematics के लिए चयनित किया गया है, जो दुनिया के टॉप कॉलेजों में शुमार है। इतना ही नहीं, MIT जैसी प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से भी उन्हें ऑफर मिला था। लेकिन आदिश ने लंदन की यूनिवर्सिटी को प्राथमिकता दी।

आदिश की इस सफलता में उनके माता-पिता डॉ. विक्रम जैन और डॉ. वनीता जैन, साथ ही उनके गुरु गगनदीप का मार्गदर्शन अहम रहा। उनका कहना है कि मेहनत, लगन और सही दिशा से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

भारत की लगातार मजबूत हो रही पकड़

भारत ने पिछले कुछ वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैथ्स ओलंपियाड में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। 2019 से 2025 तक भारत ने कुल 12 गोल्ड मेडल जीते और 7 बार टॉप 10 में अपनी जगह बनाई। पिछले वर्ष भारत को 4वां स्थान मिला था, जिसकी सराहना खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में की थी।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ही आदिश जैन देश के युवाओं के लिए एक नई प्रेरणा बनकर उभरे हैं। उनकी यह सफलता यह साबित करती है कि भारत की प्रतिभा अब वैश्विक मंच पर छा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.